×

दहल उठे लोग: समुद्र किनारे दिखी ऐसी लाख, वैज्ञानिकों की भी हालत खराब

समुद्र के किनारे किसी साधारण नहीं बल्कि एक रहस्यमयी जानवर की लाश पड़ी दिखाई दी है। ये जानवर करीब 15 फुट लंबा था।

Shreya
Published on: 5 Aug 2020 5:21 AM GMT
दहल उठे लोग: समुद्र किनारे दिखी ऐसी लाख, वैज्ञानिकों की भी हालत खराब
X
mysterious animal found on the British beach

नई दिल्ली: समुद्र किनारे किसी जानवर की लाश मिलना तो आम बात होती है। लेकिन इस बार समुद्र के किनारे किसी साधारण नहीं बल्कि एक रहस्यमयी जानवर की लाश पड़ी दिखाई दी है। ये जानवर करीब 15 फुट लंबा था। माना जा रहा है कि उसकी जीव को जन्म देने के दौरान मौत हुई है। ये घटना ब्रिटेन से सामने आई है।

ब्रिटेन के बीच पर दिखी एक रहस्यमयी जीव की लाश

ब्रिटेन के एक बीच पर एक रहस्यमयी जीव की लाश दिखने की घटना सामने आई है। जैसे ही लोगों ने इस रहस्यमयी जीव की लाश को देखा तो वो डर गए। आश्चर्य की बात ये है कि जानवर की लाश से बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक व्यक्ति ने 29 जुलाई को यह शव देखा था।

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया फीचर: फॉरवर्ड मैसेज पर मिलेगा ये बटन, फेक न्यूज़ पर लगेगी लगाम

Animal

15 फुट लंबा था रहस्यमयी जीव

लिवरपूल इको की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश समुद्र तट एंसडेल पर 15 फुट का एक रहस्यमयी जीव दिखा। जिसके सबसे पहले 29 जुलाई को एक शख्स को समुद्र तट पर यह बदबूदार शव मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, उस शख्स ने बताया कि जानवर के चार पैर थे, जो कि देखने में बहुत अजीब लग रहे थे।

यह भी पढ़ें: 10 चमत्कारी मंत्र: भगवान राम के इन मत्रों का आज करें जाप, घर में आएंगी खुशियां

जन्म देने के दौरान हुई मौत

शख्स ने बताया कि वह जानवर करीब 15 फीट लंबा था और हर जगह हड्डियां चिपकी हुई थीं, उनममें से लगभग चार फीट लंबी स्टंक भी थी। व्यक्ति के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि वह रहस्यमयी जीव को जन्म दे रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस जीव की तस्वीरें एंसडेल द्वारा शेयर की गई हैं। जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

यह भी पढ़ें: भूमि पूजन: पारिजात का पौधा लगाएंगे PM मोदी, आखिर क्या है राममंदिर से संबंध

Body of animal

अब तक नहीं हो पाई है जीव की पहचान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, , नेचुरल इंग्लैंड के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन आयलिफ ने इस मामले में बताया कि अब तक जीव की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि उस जीव का शरीर बुरी तरह सड़ हुई और मिट्टी से सनी हुई थी।

यह भी पढ़ें: मंदिर निर्माण के नायक को आज भी उस फैसले पर गर्व, बस एक इच्छा रह गई बाकी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story