×

सबसे भयानक आतंकी हमला, 37 लोगों की मौत, 60 लोग घायल

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 5 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला एक कनाडाई खनन कंपनी के कर्मियों को निशाना बनाकर किया गया था।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Nov 2019 10:24 AM GMT
सबसे भयानक आतंकी हमला, 37 लोगों की मौत, 60 लोग घायल
X

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 5 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला एक कनाडाई खनन कंपनी के कर्मियों को निशाना बनाकर किया गया था।

यह पश्चिम अफ्रीकी देश में पिछले करीब 5 साल में हुआ सबसे खतरनाक आतंकवादी हमला है। देश के इस्ट क्षेत्र के गवर्नर सैदोउ सानोउ ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात सशस्त्र लोगों ने बुधवार सुबह उन 5 बसों पर छिपकर हमला किया। इस हमले में सेमाफो खनन कंपनी के स्थानीय कर्मी, ठेकेदार और आपूर्तिकर्ता सवार थे।

यह भी पढ़ें...भयानक हमला: कमांडर समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

गवर्नर ने कहा कि इस हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हुई और 60 अन्य लोग घायल हो गए हैं। खनन कंपनी सेमाफो इंक के मालिक का कहना है कि सेना की सुरक्षा में ले जाई जा रहीं पांच बसों पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि ये बसें जब तापोआ प्रांत में बौंगोउ सोने की खान से करीब 40 किलोमीटर दूर थीं।

यह भी पढ़ें...आजादी मार्च: ऐसा क्या हुआ इमरान सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई सेना?

जानकारी के मुताबिक काफिले के पीछे चल रहा सेना का एक वाहन भी विस्फोटक की चपेट में आ गया। कर्मियों को ले जा रहीं दो बसों पर इसके बाद गोलीबारी की गई।

यह भी पढ़ें...अयोध्या मामले पर मायावती बोलीं- सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला दे, सब करें सम्मान

बुर्किना फासो की सरकार के मुताबिक सुरक्षा बलों ने बचाव एवं तलाश अभियान चला रहे हैं। यह पिछले 15 महीनों में सेमाफो पर तीसरा खतरनाक हमला है। इस कंपनी की देश में दो खदान हैं।

सेमाफो ने कहा कि हम हमारे कर्मियों, ठेकेदारों एवं आपूर्तिकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकारियों के साथ मिलकर सभी स्तरों पर सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story