×

सेकेंडों में हुआ ऐसा: स्वर्ग में बदल गई ये झील, खूबसूरती देख दंग रह गए लोग

प्रकृति की खूबसरती और नजारों में अक्सर बदलाव देखने को मिलते हैं। इन बदलावों को कोई पहले से आंक नहीं सकता और न ही कोई पहले से इसके बारे में कोई पुष्टि कर सकता है।

Shreya
Published on: 14 Jan 2020 8:16 AM GMT
सेकेंडों में हुआ ऐसा: स्वर्ग में बदल गई ये झील, खूबसूरती देख दंग रह गए लोग
X
सेकेंडों में हुआ ऐसा: स्वर्ग में बदल गई ये झील, खूबसूरती देख दंग रह गए लोग

प्रकृति की खूबसरती और नजारों में अक्सर बदलाव देखने को मिलते हैं। इन बदलावों को कोई पहले से आंक नहीं सकता और न ही कोई पहले से इसके बारे में कोई पुष्टि कर सकता है। कभी-कभी ये बदलाव काफी खूबसूरत होते हैं तो कभी-कभी ये भयानक रुप भी ले लेते हैं।

एक ऐसा ही बदलाव देखने को मिला है अब्राहम झील में। वैसे आम तौर पर हर साल इस झील में कुछ-न-कुछ बदलाव देखने को मिल ही जाता है। इस बार भी जो इस झील में जो बदलाव हुआ है वो काफी खूबसूरत और मन मोहने वाला है।

यह भी पढ़ें: मिलेगी 10 हजार पेंशन: मोदी सरकार की इस बड़ी योजना के लिए जल्द करें आवेदन

अब्राहम झील की में हुआ ये बदलाव

कनाडियन रॉकी माउंटेंस के बीच अल्बर्टा में स्थित इस झील का पानी जम गया है। हर साल अब्राहम झील की खूबसूरती इस से और अधिक बढ़ जाती है। इस झील में मीथेन और बर्फ के जमे हुए बुलबुले दिखाई पड़ते हैं जोकाफी खूबसूरत लगता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह झील सर्दियों में ऐसी क्यों हो जाती है।

यहां हर रोज सैकड़ों की तादाद में लोग घूमने आते हैं और जमी हुई झील की तस्वीरें लेते हैं। लोग यहां पर ठंडियों में छुट्टियां मनाने यहां जाते हैं और इस खूबसूरत जगह से खूब सारी यादें संजोकर ले जाते हैं। लोग यहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

माइनस 33-42 के बीच तापमान

इस वक्त यहां का पारा जीरो डिग्री से नीचे माइनस में चल रहा है। फिलहाल इसका तापमान माइनस 33 से माइनस 42 के बीच चल रहा है। जिस वजह इस झील का पानी जम गया है और झील काफी खूबसूरत दिख रही है।

यह भी पढ़ें: ईरानी विदेश मंत्री भारत दौरे पर, आज शाम PM मोदी से करेंगे मुलाकात

मीथेन गैस के बुलबुले होते हैं बर्फ के बुलबुले

दरअसल झील में जमी ये बर्फ के बुलबुले असल में मीथेन गैस के बुलबुले होते हैं। जो झील के अंदर मौजूद बैक्टीरिया द्वारा तब छोड़े जाते हैं, जब वे झील में मौजूद किसी जीव-जंतु को अपना भोजन बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में ये गैस के बुलबुलों के रूप में जम जाते हैं।

जब यहां पर तापमान कम हो जाता है तो झील का पानी जमने लगता है। झील की गहराइयों से निकलने वाली मीथेन गैस भी ऊपर आने तक जम जाती है। इसके बाद झील की खूबसूरती में जो बदलाव होता है वो काफी अद्भुत होता है।

झील के साफ पानी में सतह से लेकर झील की गहराई तक बर्फ के बुलबुल साफ दिख रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मानो किसी ने झील की गहराइयों से लेकर ऊपर तक बुलबुले का मीनार बना दिया है।

अब्राहम झील पूरी तरह से जम चुकी है और लोग यहां आकर झील पर तैरने की बजाय बैठते हैं और स्केटिंग करते हैं। इसके अलावा लोग यहां पर पिकनिक मनाने आ रहे हैं। अल्बर्टा की सारी नदियां और तालाब जम चुके हैं और चारों तरफ केवल बर्फ ही नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की जान को खतरा! आतंकियों ने बनाया हमले का प्लान, रैली से पहले अलर्ट

Shreya

Shreya

Next Story