×

चीन ने इस क्षेत्र पर ठोका अपना दावा, भारत को दी चेतावनी

पूरी दुनिया चीन से फैली कोरोना महामारी की मार झेल रही है। इस संकट के बीच भी चीन दुनिया के दूसरे देशों के खिलाफ साजिश रच रहा है। चीन की साजिश अपने किए पापों को छुपाने के लिए रची जा रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 26 May 2020 7:23 AM GMT
चीन ने इस क्षेत्र पर ठोका अपना दावा, भारत को दी चेतावनी
X

नई दिल्ली: पूरी दुनिया चीन से फैली कोरोना महामारी की मार झेल रही है। इस संकट के बीच भी चीन दुनिया के दूसरे देशों के खिलाफ साजिश रच रहा है। चीन की साजिश अपने किए पापों को छुपाने के लिए रची जा रही है। अब वह भारतीय सीमा पर लगातार नापाक हरकतें कर रहा है। उसने लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों की भारी तैनाती की है। चीन की सेना ने गलवान घाटी में कई टेंट गाड़ लिए हैं और पैगोंग झील के पास अपनी गश्त बढ़ा दी है। लेकिन सीमा पर बढ़ते तनाव के लिए वह उल्टे भारत को ही जिम्मेदार बता रहा है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। ग्लोबल टाइम्स ने गलवान घाटी को चीन का क्षेत्र बताया है और कहा कि भारत जानबूझकर विवाद पैदा कर रहा है। भारत गलवान घाटी में चीन के इलाके में अवैध तरीके से सैन्य सुविधाओं का निर्माण करने में लगा है। इसकी वजह से चीनी सेना के पास जवाब देने के अलावा कोई चारा नहीं है। इससे दोनों पक्षों के बीच सीमा पर विवाद बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें...यूपी के इस क्षेत्र में आसमान से बरसी आग, बुरी तरह झुलस गए लोग

अखबार ने कहा है कि अमेरिका के साथ चीन के रिश्ते भले ही अभी ठीक नहीं चल रहे हैं, लेकिन उसकी अंतरराष्ट्रीय स्थिति 1962 से बहुत बेहतर है जब भारत को चीन के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। अखबार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि तब दोनों की ताकत करीब-करीब बराबर थी, लेकिन अब चीन की जीडीपी भारत से 5 गुना ज्यादा है। उम्मीद है कि भारत सरकार, सेना, बुद्धिजीवी और मीडिया चीन के बारे में अपनी समझ को बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें...पाक को ‘डियर होमलैंड’ बताने वाली टीचर पर कड़ा ऐक्शन, जीवनभर रखेंगी याद

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स का आरोप है कि गलवान घाटी का विवाद भारत की सोची समझी साजिश है। अखबार में कहा गया है कि भारत इस बात को अच्छी तरह जानता है कि गलवान घाटी का क्षेत्र चीन का है। लेकिन मई की शुरुआत से ही भारतीय सैनिक वहां चीनी क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं। भारतीय सैनिक जानबूझकर चीन के सैनिकों से भिड़ रहे हैं। अखबार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने जल्द उकसावे की कार्रवाई को बंद नहीं की तो इससे दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। यह विवाद डोकलाम से भी बड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें...गायब हो रहे लोग: कोरोना का फायदा उठा रही पाकिस्तानी सेना, यहां कर रही ये काम

गलतफहमी में जी रहे हैं भारतीय

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि कुछ भारतीयों को लगता है कि चीन की अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने और कोरोना की वजह से कुछ पश्चिमी देशों के चीन को घेरने से भारत के पास सीमा पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। कुछ भारतीय अमेरिका के दम पर उछल रहे हैं। वह गलतफहमी में हैं। इसकी वजह से भारत का ही नुकसान होगा। अमेरिका के लिए उसके हित सर्वोपरि हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story