×

इस राजा ने तोड़ा लॉकडाउन, होटल में 20 गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा ऐश, पड़ रही गाली

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है, तो वहीं एक राजा 20 गर्लफ्रेंड के साथ एक लग्जरी होटल में ऐश कर रहा है। यह कोई और नहीं थाईलैंड के राजा हैं और इनकी उम्र 67 साल है। इनकी कई शादियां हुई हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 14 April 2020 3:31 AM GMT
इस राजा ने तोड़ा लॉकडाउन, होटल में 20 गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा ऐश, पड़ रही गाली
X

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है, तो वहीं एक राजा 20 गर्लफ्रेंड के साथ एक लग्जरी होटल में ऐश कर रहा है। यह कोई और नहीं थाईलैंड के राजा हैं और इनकी उम्र 67 साल है। इनकी कई शादियां हुई हैं, लेकिन जब कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा तो राजा ने अपना देश छोड़ दिया। राजा ने अपनी 20 गर्लफ्रेंड के साथ एक लग्जरी होटल में रहने का फैसला किया।

एक विदेशी मीडिया में दावा किया गया है कि जब राजा को वापस अपने देश के एक सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने का मन हुआ तो उन्होंने लॉकडाउन भी तोड़ दिया था। थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न मार्च के आखिर में बैंकॉक से करीब 19,000 किमी दूर जर्मनी के होटल में रहने के लिए आ गए हैं। वे अपनी 20 गर्लफ्रेंड के साथ यहां पहुंचे। कहा गया कि उन्होंने खुद को होटल में आइसोलेट करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें...14 दिन का वनवास पूरा करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी ये इनाम

राजा जर्मनी के बावरिया शहर के लग्जरी होटल में रह रहे हैं। बीते हफ्ते वे जर्मनी से स्विटजरलैंड होते हुए बैंकॉक भी गए और फिर वापस होटल लौट गए। इस दौरान उनकी पत्नी रानी सुथिडा भी स्विटजरलैंड से उनके साथ गई थीं और वापस आने के दौरान पत्नी फिर स्विटजरलैंड में रुक गईं।

यह भी पढ़ें...कोरोनावायरस के बीच घिरा ये मंत्री: स्टाफ के 14 लोग संक्रमित, रिपोर्ट आते ही उड़े होश

लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को थाईलैंड के चक्र डे में हिस्सा लेने के लिए राजा जर्मनी से बैंकॉक पहुंचे। इस दौरान राजा थाईलैंड के प्रधानमंत्री और थाई सेना के प्रमुख से भी मिले। थाईलैंड के राजा को King Rama X के नाम से भी जानते हैं।

यह भी पढ़ें...कोरोना संक्रमित शख्स ने बांटा मास्क-सेनेटाइजर, MLA भी संपर्क में आए, मचा हड़कंप

जर्मनी में लॉकडाउन तोड़कर अपने देश जाने वाले राजा ने चक्र डे सेलिब्रेशन के दौरान कहा कि ये महामारी किसी की गलती से नहीं हुई है। सरकार इसके कारणों को समझते हुए समस्या हल करने की कोशिश करे। अपना देश छोड़कर होटल में लग्जरी लाइफ एन्जॉय करने की वजह से राजा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। हालांकि, थाईलैंड में राजा की आलोचना अपराध है। इसके लिए 35 साल तक की जेल हो सकती है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story