×

UN में चीन ने बोला झूठ पर झूठ, दोहरा चेहरा आया सामने, कही ये बात

लद्दाख में मात खाने के बाद चीन अब दुनिया में शांति की बात कर रहा है। भारतीय सीमा में बार-बार घुसपैठ की कोशिश करने वाले चीन ने संयुक्त राष्ट्र में दुनिया के सामने शांति का राग अलापा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र में भी सफेद झूठ बोला है।

Newstrack
Published on: 2 Sep 2020 5:45 PM GMT
UN में चीन ने बोला झूठ पर झूठ, दोहरा चेहरा आया सामने, कही ये बात
X
संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम में चीनी विदेश मंत्री ने शांति का राग अलापते हुए कहा कि चीन कभी किसी को उकसाता नहीं है।

नई दिल्ली: लद्दाख में मात खाने के बाद चीन अब दुनिया में शांति की बात कर रहा है। भारतीय सीमा में बार-बार घुसपैठ की कोशिश करने वाले चीन ने संयुक्त राष्ट्र में दुनिया के सामने शांति का राग अलापा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र में भी सफेद झूठ बोला है।

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम में चीनी विदेश मंत्री ने शांति का राग अलापते हुए कहा कि चीन कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर हमें उकसाया गया तो हम पीछे भी नहीं हटते।

उन्होंने कहा हम चीन की संप्रभुता और प्रतिष्ठा की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने किसी की एक इंच भूमि भी नहीं कब्जाई। चीन हमेशा से विश्व शांति का प्रवर्तक रहा है।

यह भी पढ़ें...सीमा पर तनाव: चीन-भारत के बीच ब्रिगेडियर स्तर की बैठक खत्म, निकला ये नतीजा

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना के बाद से चीन ने कभी भी किसी को युद्ध के लिए नहीं उकसाया। उन्होंने एक के बाद एक कई झूठ बोले। वांग यी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा विकासशील देश और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने की वजह से चीन ने शांति और विकास में योगदान दिया है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र के आदर्शों पर चलता रहा है।

 United Nations

यह भी पढ़ें...चीन से टेंशन: भारत की हर मोर्चे पर जवाब देने की तैयारी, इस सीमा पर भेजे गए सैनिक

संयुक्त राष्ट्र को दिए सुझाव

पड़ोसियों को उकसाने वाले चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने भाषण में संयुक्त राष्ट्र को सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति और विकास को आगे बढ़ाए। विश्व शांति की रक्षा करना और सामान्य विकास को बढ़ावा देना संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें...धरती से टकराएगा: तेजी से आ रहा ये विशाल एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

चीन को बताया विश्व शांति का समर्थक

चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और इसकी सुरक्षा परिषद को हिंसा को खत्म करने और शांति बनाए रखने, शीत युद्ध की मानसिकता को खारिज करे। इसके साथ ही आगे कहा कि बातचीत और परामर्श के माध्यम से राजनीतिक समाधान की तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया जाना चाहिए। विदेश मंत्री वांग यी ने एक और झूठ बोलते हुए कहा कि चीन विश्व शांति का समर्थक रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story