×

गर्व का पल: संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज से लहराएगा भारत का तिरंगा

भारत कोरोना के खिलाफ वैश्विक सहयोग में और सकारात्मक भूमिका निभाएगा। इसके अलावा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक गठबंधन को और मजबूत बनाने की होगी।

Aditya Mishra
Published on: 4 Jan 2021 7:10 AM GMT
गर्व का पल: संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज से लहराएगा भारत का तिरंगा
X
भारत आठवीं बार यूएनएससी का अस्थाई सदस्य बनेगा। इसके अलावा अगस्त, 2021 में एक महीने के लिए परिषद का अध्यक्ष भी होगा।

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(यूएनएससी) में दो साल के लिए अस्थायी सदस्य बनते ही सोमवार से यहां भारत का तिरंगा झंडा स्थापित कर दिया जाएगा। पांच नए अस्थायी सदस्य देशों के झंडे को सोमवार को एक विशेष समारोह के दौरान लगाये जाने का कार्यक्रम है।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष समारोह के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति तिरंगा फहराएंगे और इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित भी करेंगे।

UNSC गर्व का पल: संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज से लहराएगा भारत का तिरंगा (फोटो: सोशल मीडिया)

हार मानने को तैयार नहीं ट्रंप: इसलिए अधिकारी पर बनाया दबाव, ऑडियो वायरल

भारत के अलावा ये देश होंगे सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य

भारत इसी साल अगस्त में एक महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष रहेगा। इसके बाद वर्ष 2022 में भी एक महीने के लिए अध्यक्षता मिलेगी।

बता दें कि इस समारोह में भारत के अलावा सुरक्षा परिषद में शामिल होने वाले नए अस्थायी सदस्य देश में नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको हैं।

यह सभी दो साल के लिए अस्थायी सदस्यों एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट, ग्रेनेडाइंस, टुनीशिया और वियतनाम के साथ ही पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के सहयोगी बनेंगे। सुरक्षा परिषद में ध्वजारोहण की परंपरा को वर्ष 2018 में कजाखस्तान ने आरम्भ किया था।

पाकिस्तान का खजाना खाली! इमरान सरकार के पास फूटी कौड़ी नहीं, बंद की ये सर्विस

आठवीं बार यूएनएससी का अस्थाई सदस्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत आठवीं बार यूएनएससी का अस्थाई सदस्य बनेगा। इसके अलावा अगस्त, 2021 में एक महीने के लिए परिषद का अध्यक्ष भी होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत इस कार्यकाल का उपयोग संयुक्त राष्ट्र में सुधार के अधूरे एजेंडे को आगे ले जाने के करेगा।

UNSC गर्व का पल: संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज से लहराएगा भारत का तिरंगा (फोटो: सोशल मीडिया)

भारत की ये होगी प्राथमिकता

भारत को कोरोना वैक्सीन के मैन्यूफैक्चरर्स के तौर पर पूरी दुनिया देख रही है तब भारत की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सूत्रों का कहना है कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत दुनिया के बाकी देशों की मदद करेगा।

मौजूदा परिवेश को देखते हुए भारत कोरोना के खिलाफ वैश्विक सहयोग में और सकारात्मक भूमिका निभाएगा। इसके अलावा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक गठबंधन को और मजबूत बनाने की होगी।

आतंकी हमले से कांप उठा पाकिस्तान, मौत के तांडव से मची चीख-पुकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story