×

जापान से बड़ा खतराः इस फैसले से प्रभावित होंगे कई देश, समुद्री जीव पर भी बुरा असर

जापान की सरकार ने नष्ट हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी समुद्र में छोड़ने का फैसला किया है। जिसने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले से समुद्री जीव को भी बड़ा खतरा है।

Shreya
Published on: 16 Oct 2020 6:49 AM GMT
जापान से बड़ा खतराः इस फैसले से प्रभावित होंगे कई देश, समुद्री जीव पर भी बुरा असर
X
जापान से बड़ा खतराः इस फैसले से प्रभावित होंगे कई देश, समुद्री जीव पर भी बुरा असर

नई दिल्ली: जापान की सरकार द्वारा लिया गया एक फैसला अन्य देशों और समुद्री जीव के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। दरअसल, जापान ने यह फैसला किया है कि नष्ट हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी समुद्र में छोड़ा जाएगा। सरकार के इस फैसले ने पर्यावरण की दृष्टि से कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि जापान की तरफ से इस फैसले के बारे में इस महीने के अंदर तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

2011 में आए भूकंप व सुनामी के चलते अपंग हुआ परमाणु संयंत्र

बता दें कि साल 2011 में आए भयानक और तीव्र भूकंप व सुनामी की वजह से फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र (Fukushima Nuclear Plant) बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जिसके बाद टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स इंक (Tokyo Electric Power Company Holdings Inc) द्वारा यहां पर करीब एक मिलियन टम से ज्यादा रेडियोधर्मी पानी (Radioactive Water) पानी इकट्ठा किया गया था।

यह भी पढ़ें: खूंखार महिला: गर्भवती को मारा फिर गर्भ से भ्रूण निकाल लिया, हैवान बनी सहेली

Fisherman (फोटो- सोशल मीडिया)

मछुआरे कर रहे इस फैसले का विरोध

हालांकि जापानी उद्योग मंत्री हिरोशी कजियामा (Hiroshi Kajiyama) का कहना है कि अभी इस बारे में कोई भी फैसला नहीं किया गया है। लेकिन सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि इसे लेकर जल्द कोई काम किया जाए। बता दें कि जापान के इस संभावित फैसले को लेकर जापानी मछुआरों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं जापान की सरकार के इस फैसले ने तमाम पड़ोसी देशों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें: चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को कोरोना! भाषण के दौरान हुआ कुछ ऐसा, दशहत में आए लोग

विशेषज्ञों ने की थी पानी को समुद्र में छोड़ने की सिफारिश

बता दें कि नष्ट फुकुशिमा संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी से निपटने की सलाह देने वाले विशेषज्ञों के एक पैनल ने इस साल की शुरुआत में सरकार से इस पानी को समुद्र में छोड़ने की सिफारिश की थी। इसे बारे में उद्योग मंत्रालय अप्रैल से ही तमाम पक्षों के विचारों को सुन रहा है। वहीं कुछ मत्स्य प्रतिनिधियों द्वारा समुद्र में दूषित पानी को छोड़े जाने का विरोध भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बलिया गोली कांड: BJP विधायक का विवादित बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story