×

पाकिस्तान: बाप की उम्र के लोगों ने 15 साल की हिन्दू लड़की के साथ किया गैंगरेप

इससे पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में एक 17 साल की हिंदू लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। उसके घरवालों का कहना था उनकी बेटी के साथ एक साल पहले दुष्कर्म किया गया था।

Newstrack
Published on: 5 Oct 2020 11:20 AM GMT
पाकिस्तान: बाप की उम्र के लोगों ने 15 साल की हिन्दू लड़की के साथ किया गैंगरेप
X
उन्होंने शिव कुमार धहारिया का वो वीडियो शेयर करते हुए कहा- शर्मनाक बयान। यही समस्या है। हम लोग भ्रम में रहते हैं, इसी वजह से रेप कल्चर को बढ़ावा मिल रहा है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिन्दू लड़की को अगवा करने के बाद दरिंदों ने हथियार दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की को बीच सड़क पर मरने के लिए फेंक दिया।

लड़की को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इस वक्त वह जिन्दगी और मौत से आखिरी जंग लड़ रही है। लड़की अभी नाबालिग है। उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है।

जिले के एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है। इस मामले की जानकारी पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता राहत आस्टिन ने दी है।

Crime क्राइम सीन की प्रतीकात्मक फोटो(सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड: योगी-मोदी की सरकार गिराने के लिए विदेशों से रची गई थी साजिश!

इससे पहले एक हिन्दू लड़की ने कर ली थी आत्म हत्या

इससे पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में एक 17 साल की हिंदू लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।

उसके घरवालों का कहना था उनकी बेटी के साथ एक साल पहले दुष्कर्म किया गया था लेकिन आज तक आरोपी उसे ब्लैकमेर करते रहते थे।

परिवार वालों ने बताया कि इस सब से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। लड़की के गांव वालों ने उसके शव को कुएं से निकाला और बाद में लड़की का पोस्टमार्टम किया गया।

लड़की के पिता ने बताया कि पिछले साल जुलाई महीने में तीन लोगों ने उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी प्रभावशाली घरों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए जमानत पर घर से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: पीएल पुनिया का BJP पर हमला, कहा सामने आया भाजपा का दलित विरोधी चेहरा

Imran Khan पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो(सोशल मीडिया)

पाक पीएम इमरान खान ने कही थी ऐसी बात

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपियों ने लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो बना लिया था और उसे लेकर वो लड़की को ब्लैकमेल करते थे।

यहां आपको ये भी बता दे कि इमरान खान की सरकार ने रेप के आरोपियों को सरेआम फांसी देने का की बात कही थी।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था पाकिस्तान इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले लोगों के तत्काल रसायनिक बंध्याकरण करने की जरूरत है।

यदि ऐसा नहीं हो सकता है तो जबरन इन लोगों की सर्जरी कराई जाए ताकि ये भविष्य में दोबारा ऐसी हरकतें न कर सके।

यह भी पढ़ें: नहीं होंगे बिहार चुनाव! खड़ी हुई अब ये मुसीबत, मौसम विभाग ने चेताया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story