×

उल्का पिंड धरती की ओरः गुजर रहा बहुत करीब से, टकरा सकता है पृथ्वी से

29 नवंबर को उल्कापिंड 90,000 किमी/घंटा की गति से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। उल्कापिंड 2000 WO107 दुबई में बुर्ज खलीफा जितना लंबा है और रविवार को लगभग रात 9.09 बजे (एईटीडी) इसके पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है।

Newstrack
Published on: 29 Nov 2020 6:17 AM GMT
उल्का पिंड धरती की ओरः गुजर रहा बहुत करीब से, टकरा सकता है पृथ्वी से
X
29 नवंबर को एक उल्कापिंड 2000 WO107 दुबई में बुर्ज खलीफा जितना लंबा है रात 9.09 बजे (एईटीडी) इसके पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। एक उल्का पिंड जो 800 मीटर से अधिक ऊंचा है और 500 मीटर से अधिक चौड़ा है, वह 29 नवंबर को 90,000 किमी/घंटा की गति से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। उल्कापिंड 2000 WO107 दुबई में बुर्ज खलीफा जितना लंबा है और रविवार को लगभग रात 9.09 बजे (एईटीडी) इसके पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है। पृथ्वी को इससे कोई नुकसान नहीं होगा इसलिए घबड़ाने जैसी कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें...धरती पर खतरा: कुछ घंटे में बगल से गुजरेगा उल्कापिंड, वैज्ञानिक भी डरे

पृथ्वी से टकरा सकता

ये सबसे ताजा खबर उन खबरों के विपरीत है जिसमें कहा गया था कि दुनिया की सबसे बड़ी इमारत का आकार क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ा रहा है, यह पृथ्वी से टकरा सकता है। वास्तव में उल्कापिंड 153201 या (2000 WO107) लगभग 2.7 मिलियन मील की दूरी पर नीले ग्रह की ओर बढ़ेगा।

नियर-अर्थ एस्टेरॉयड (NEA) के रूप में वर्गीकृत, 153201 एक एटन-क्लास उल्कापिंड है। नासा जेपीएल ने इसे पृथ्वी के बहुत करीब से गुजरने के कारण 'संभावित खतरनाक उल्कापिंड' के रूप में चिन्हित किया है।

earth demage फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...मंगल पर भीषण बाढ़: वैज्ञानिकों को मिले सबूत, इस वजह से हुआ ऐसा

पृथ्वी के बहुत अधिक करीब

उल्कापिंड प्रत्येक 318 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है और ओ 20 एयू के करीब आता है और सूर्य से एक कक्षा में 1.62 एयू तक जाता है जो अत्यधिक अण्डाकार है। ये उल्कापिंड 97 प्रतिशत क्षुद्रग्रहों से बड़ा है और इसका वर्णक्रमीय प्रकार यह नहीं दर्शाता है कि इसमें निकल, लोहा और कोबाल्ट कितना शामिल हैं।

चूँकि उल्का पिंड 2000 WO107 की कक्षा अपने निकटतम बिंदु पर पृथ्वी की कक्षा से 0.00 AU दूर है, इसका अर्थ है कि इसकी कक्षा पृथ्वी के बहुत अधिक करीब है। इस तरह के 28 उल्कापिंड ऐसे हैं जो आने वाले दशकों में धरती के बहुत करीब से गुजर सकते हैं। पिछली बार उल्का पिंड 13 जनवरी 2018 को गुजरा था और 29 नवंबर के बाद, 6 फरवरी 2031 को फिर से एक उल्कापिंड पृथ्वी के बहुत करीब से गुजरेगा।

ये भी पढ़ें...आज तारों की बारिश: रात में दिखेगा ये खूबसूरत नजारा, छाई रहेगी आतिशबाजी

रिपोर्ट- रामकृष्ण वाजपेयी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story