×

दुनिया के सामने पोल खुलने पर बौखलाया चीन, अब देने लगा ये धमकी

पूरी दुनिया में अपनी लगातार खुलती पोल से चीन बौखला गया है। चीन में अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार की बात का खुलासा होने के बाद चीने ऐसे...

Newstrack
Published on: 11 July 2020 4:21 PM GMT
दुनिया के सामने पोल खुलने पर बौखलाया चीन, अब देने लगा ये धमकी
X

अंशुमान सर

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में अपनी लगातार खुलती पोल से चीन बौखला गया है। चीन में अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार की बात का खुलासा होने के बाद चीने ऐसे शोधकर्ताओं और थिंक टैंकर्स पर मुकदमा चलाने पर विचार कर रहा है जो हो पूरी दुनिया के सामने चीन की पोल खोल रहे हैं। चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक चीन ने जर्मनी के शोधकर्ता एंड्रियन जेन्ज और एक ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के थिंक टैंक के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला किया है। चीन का कहना है कि इन दोनों ने उसके बारे में गलत सूचनाएं फैलाई हैं।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान DM ने किया जिला निरीक्षण, लोगों की दी ये सख्त निर्देश

जर्मनी के शोधकर्ता ने खोली पोल

जर्मनी के शोधकर्ता जेन्ज ने हाल में अपने एक शोध में खुलासा किया था कि चीन के शिनजियांग में अल्पसंख्यक समुदाय की जन्मदर में अचानक भारी गिरावट आई है। उनका कहना था कि यह इस बात का संकेत है कि शिनजियांग में जन्म दर को नियंत्रित करने के लिए चीन की ओर से रणनीति अपनाई जा रही है। जेन्ज के खुलासे से पता चलता है कि चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के खिलाफ दमनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं। उनके इस खुलासे से चीन काफी भड़का हुआ है।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने गुजरात में सौंपा ये बड़ा पद

चीन में अल्पसंख्यकों का दमन

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो का भी कहना है कि चीन में उइगर समुदाय के खिलाफ कड़ी फैमिली प्लानिंग की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिनजियांग में रहने वाले अल्पसंख्यकों का निरंतर दमन किया जा रहा है। पॉम्पियो का कहना है कि इससे जाहिर है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मन में मानव जीवन और मानव अधिकारों के प्रति सम्मान की कोई भावना नहीं है।

अमेरिका चीन की नीति के खिलाफ

अमेरिकी विदेश मंत्री का कहना है कि जर्मन शोधकर्ता एंड्रियन जेन्ज ने उइगर मुसलमानों के साथ किए जा रहे दमन का चौंकाने वाला खुलासा किया है। इससे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सोच का पता चलता है। इससे पता चलता है कि मानव जीवन की पवित्रता और बुनियादी मानव गरिमा के प्रति चीन की सरकार के मन में कोई आदर की भावना नहीं है। पॉम्पियो ने ट्वीट करते हुए कहा अमेरिका उइगर और और अन्य अल्पसंख्यक महिलाओं पर जबरन जनसंख्या नियंत्रण की नीति को लागू करने के खिलाफ है। उन्होंने चीन से इस दमन अभियान को जल्द से जल्द रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम जैसा काम करते हैं, उसका न्याय इतिहास करेगा।

ये भी पढ़ें: भारत को दहलाने की रची गई बड़ी साजिश, इस दुश्मन ने भेजें आतंकी, अलर्ट जारी

खौफनाक तरीके तत्काल बंद किए जाएं

उन्होंने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को जल्द से जल्द अपनी नीतियों में बदलाव लाना चाहिए और इन खौफनाक तरीकों को तत्काल बंद करना चाहिए। चीन में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाओं के प्रति हम आंख नहीं मूंद सकते। उन्होंने दुनिया के अन्य देशों से भी अपील की कि चीन में अपमानजनक चीजों के खात्मे के लिए उन्हें अमेरिका के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से चीन पर अपनी नीतियों में बदलाव लाने का दबाव बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: चीन ने लिया आतंकियों का सहारा, ऐसे कर रहा भारत के खिलाफ इस्तेमाल

Newstrack

Newstrack

Next Story