×

राजाओं की अय्याशी: इनके किस्से आज भी मशहूर, रखते थे ये भयानक शौक

चीन पर कई सौ सालों तक कई क्रूर शासकों ने राज किया था। ये शासक ऐसे थे जिनका केवल नाम लेने से ही लोगों में डर पैदा हो जाया करता था।

Shreya
Published on: 7 July 2020 11:13 AM GMT
राजाओं की अय्याशी: इनके किस्से आज भी मशहूर, रखते थे ये भयानक शौक
X

नई दिल्ली: चीन पर कई सौ सालों तक कई क्रूर शासकों ने राज किया था। ये शासक ऐसे थे जिनका केवल नाम लेने से ही लोगों में डर पैदा हो जाया करता था। लोग जब भी इनके बारे में सुनते डर से कांपने लगते थे। ना केवल क्रूर बल्कि चीन पर आलसी और अय्याश शासकों ने भी राज किया है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ शासकों के बारे में-

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री ने की विजिलेंस विंग की समीक्षा, हर बिजली थाने को मिलेगा लक्ष्य

झोउ यू वांग

चीन के पश्चिमी इलाके में झोउ साम्राज्य का राजा झोउ यू वांग (Zhou You Wang) राज करता था। वांग उस किंगडम का 12वां शासक था। ये राजा सनकी किस्म का था। कोई शख्स अगर इसकी बात पर ना मुस्कुराए या फिर ना हंसे तो यह उसे सजा देता था। इतना ही नहीं अपने मंत्रियों और सेनाओं को बेवकूफ बनाने के लिए यह युद्ध का अलार्म बजवा देता था। फिर जब सेना उसके महल की ओर दौड़ कर आती तो वह मुस्कुराने लगता था। लेकिन जब एक बार सच में झोउ किंगडम पर हमला हुआ तो उसे बचाने के लिए कोई भी सैनिक नहीं आया। झोउ यू वांग के बारे में कहा जाता है कि वह खुद रानियों की तरह रहता था और अपनी रानी बाओ शी को खुद की जगह काम कराता था।

यह भी पढ़ें: तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, बी केबिन से चुराई थी बैटरी व कॉपर टेप

जिया जी

कहा जाता है कि जिया जी (Xia Jie) ने चीन पर 1728 ईसा पूर्व से लेकर 1675 ईसा पूर्व तक राज किया। इसे चीन का पहला साम्राज्य भी कहा जाता है। हालांकि इस बारे में कोई पुरातात्विक प्रमाण नहीं है। जिया जी के बारे में कहा जाता है कि यह बेहद क्रूर शासक था। यह अपने ऐयाशी जीवन, यौन संबंधों और ठाठ-बाठ के लिए भी बेहद मशहूर था। कहा तो ये भी जाता है कि जिया जी ने एक शराब का तालाब बनवाया था। जिसमें वह निर्वस्त्र पुरुषों और महिलाओं को नहाने के लिए कहता था। वहीं जो भी उसकी आलोचना करता, वो उसे तुरंत मरवा देता था।

यह भी पढ़ें: भूकंप से हिली धरती: बार-बार आ रहे ऐसे भयानक झटके, खौफ में आए लोग

डी जिन

डी जिन (Di Xin) ने 1075 ईसा पूर्व से 1046 ईसा पूर्व के बीच चीन पर राज किया। यह शांग साम्राज्य का शासक था। इसे शैतान राजा भी कहा जाता था। इस शासक को लेकर कहा जाता है कि इसके ऊपर नौ पूंछों वाले शैतान का साया था। यह बेहद ही क्रूर और शैतान था। इसने लोगों को सजा देने के लिए कई नए-नए तरीके ईजाद किए थे। यह तांबे के सिलेंडर को आग पर गर्म कर लाल करता था और फिर उस पर लोगों को जला देता था। यह शराब के तालाब और मांस का जंगल बनवाता था। इसकी ज्यादती तब खत्म हुई, जब इसे झोउ साम्राज्य के राजा मुई ने 1046 ईसा पूर्व में इसे हरा दिया।

यह भी पढ़ें: इमर्जेंसी सेवा शुरू: इटावा को मिली ये बड़ी सौगात, मरीजों को मिली राहत

जिन हुई दी

जिन हुई दी (Jin Hui Di) ने 290 एडी से लेकर 307 एडी तक चीन पर राज किया। यह बेहद आलसी और बेवकूफ राजा था। जिन हुई दी ने खुद अपना शासन नहीं संभाला, इसके बदले सारा कामकाज इसकी रानियां, मंत्री और सेनापति देखा करते थे। इसके बारे में एक किस्सा यह भी मशहूर है कि इसने भूख से मर रहे लोगों को मांग खिलाने का आदेश दे दिया था। जिन हुई दी ने कहा था कि अगर चावल नहीं उग रहा है तो लोगों को मांस खिला दो।

यह भी पढ़ें: खिसकी पूरी धरती: यहां फंसे दर्जनभर लोग, भारी भूस्खलन ने मचाया कहर

बेई क्वी वेन जुआन दी

बेई क्वी वेन जुआन दी (Bei Qi Wen Xuan Di) गाओ यांग के नाम से भी मशहूर था। बेई क्वी वेन जुआन दी ने 550 एडी से 559 एडी तक राज किया। कहा जाता है कि यह जवानी में तो बेहद बेहतरीन शासक बनकर रहा, लेकिन बाद में यह क्रूर होता चला गया। अपने मंत्री पर शक होने के चलते कि वह गद्दार है, इसलिए उसने भरी सभा में अपने मंत्री का सर काट दिया था। कहा जाता है कि यह राजा शराब पीने के बाद और ज्यादा शैतान बन जाता था। शराब के नशे में धुत यह कुछ भी कर सकता था। लेकिन यहीं शराब इस राजा के मौत का कारण बनी। 33 साल की उम्र में ज्यादा शराब पीने की वजह से इसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: राहुल ने किया पीएम मोदी से तीन सवाल, 20 निहत्थे जवानों की हत्या क्यों हुई

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story