×

इथियोपिया के नेल्सन मंडेला को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार

इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली को सन् 2019 में गौरवपूर्ण नोबेल पीस प्राइज दिया जाएगा। अबी अहमद अली को यह गौरवपूर्ण पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ वर्षों से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया जाएगा।

Vidushi Mishra
Published on: 2 Aug 2023 10:59 AM GMT
इथियोपिया के नेल्सन मंडेला को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार
X
इथियोपिया के नेल्सन मंडेला को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार

नई दिल्ली : इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली को सन् 2019 में गौरवपूर्ण नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। अबी अहमद अली को यह गौरवपूर्ण पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ वर्षों से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया जाएगा। इसके साथ ही 43 साल के अबी अहमद को इथियोपिया का नेल्सन मंडेला भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं कि अबी अहमद अली की मंडेला से तुलना क्यों की जाती है।

यह भी देखेॆ... ऐक्ट्रेस से घिनौना काम: किया वो, जिससे कांप गई सबकी रूह

अफ्रीकी देशों में सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष

नेल्सन मंडेला जिन्हें साउथ अफ्रीका का गांधी कहा जाता है जब जेल से निकले तब अबी अहमद अली सिर्फ 13 साल के थे। अबी अहमद अली नेल्सन मंडेला के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और अक्सर उनकी फोटों छपी टी-शर्ट पहना करते थे। इसके बाद अबी अहमद अली अप्रैल 2018 में इथियोपिया के पीएम बने और अफ्रीकी देशों में सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष बने।

इथियोपिया के नेल्सन मंडेला को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार

पीएम बनने के साथ ही उन्होंने इथियोपिया में उदारवादी सुधार शुरू कर दिए। पीएम बनने के 100 दिनों के अंदर ही अबी अहमद अली ने आपातकाल हटाया। मीडिया से सेंशरशिप हटाने का फैसला किया।

यह भी देखेॆ... अचानक बरसे बम! ऐसा था खौफनाक हमला, सामने आई सच्चाई

2 दशकों से चले संघर्ष को खत्म करने में भूमिका निभाई

इसके साथ ही उन्होंने हजारों विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा किया। जिन असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं को देश से निर्वासित किया गया था, उन्हें लौटने की अनुमति भी दी।

आपको बता दें कि इरिट्रिया के साथ लगभग 2 दशकों से चले संघर्ष को खत्म करने के अलावा अबी अहमद अली ने इंटरनेशनल स्तर पर कई विवादों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही अबी अहमद अली ने केन्या और सोमालिया में समुद्री इलाके को लेकर चले आ रहे संघर्ष को विराम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी देखेॆ... भगोड़ा घोषित! PNB घोटाले में मेहुल चोकसी को लेकर उठ रही ये मांग

जानकारी के लिए बता दें कि नोबेल पुरस्कार पाने वाले ये 100वें व्‍यक्ति हैं। सन् 1901 से 2018 तक कुल 99 शांति के नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं। शांति के नोबेल पुरस्कार से 17 महिलाएं भी सम्मानित की जा चुकी हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story