×

जानें देश-दुनिया में कैसे मना न्यू ईयर, यहां हुड़दंग करने पर 198 लोग अरेस्ट

2019 के खत्म होते ही 2020 यानि नया साल आज से शुरू हो चुका है। जिसको लोग पूरे देश भर में माना रहे हैं। चारों तरफ खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इ

Roshni Khan
Published on: 1 Jan 2020 6:28 AM GMT
जानें देश-दुनिया में कैसे मना न्यू ईयर, यहां हुड़दंग करने पर 198 लोग अरेस्ट
X

नई दिल्ली: 2019 के खत्म होते ही 2020 यानि नया साल आज से शुरू हो चुका है। जिसको लोग पूरे देश भर में माना रहे हैं। चारों तरफ खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान चारों ओर खुशी माहौल देखने को मिला। कहीं पर लोग संगीत की धुन पर झूम रहे थे। देश ही नहीं विदेशों में भी नए साल धूमधाम से स्वागत किया गया। देश के साथ विदेश में भी इसकी आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखने को मिला।

ये भी पढ़ें:Birthday Special: इन तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस विद्या बालन का फिल्मी सफर

दिल्ली: सीएए के विरोधस्थल बने जश्न स्थल, नए साल का शानदार ढंग से हुआ स्वागत

दिल्ली में जो जगह काफी वक़्त से CAA का विरोधस्थल हुआ करता था, वो आज नए साल के जश्न स्थल बन गए। इसके साथ ही दिल्लीवासियों ने रेस्तराओं, पबों, मॉल और अन्य स्थानों पर जोरदार तरीके से नए साल का स्वागत किया और पुराने साल को विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

नए साल के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक स्टेशन पर प्रवेश और निकास को बंद कर दिया था। दिल्ली यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में रात 8 बजे के बाद विशेष पाबंदी लगायी थी।

कनॉट प्लेस पर आधी रात को इतनी तादाद में सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने के कारण जाम की स्थिति बनी। डीसीपी ईश सिंघल ने बताया कि बूढ़े, बच्चे और युवा पुरुष और महिलाएं सेल्फी ले रहे थे। लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रही। नशे में वाहन चलाने या तेज गति से या फिर गलत ढंग से वाहन चलाने को लेकर पुलिस ने पहले ही चेतावनी जारी की हुई है। नियत स्थानों पर पुलिस इसकी जांच भी कर रही है।

गोवा में पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और हजारों लोगों ने नववर्ष का उत्सव मनाया। इस उत्सव में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरडकर भी शामिल हुए। वरडकर के पिता महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के रहने वाले थे। वरडकर 30 दिसंबर को गोवा आए थे और वह उत्तरी गोवा के एक रिसॉर्ट में ठहरे हैं।

मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोग गिरफ्तार

मुंबई में हजारों लोग गेटवे ऑफ इंडिया के पास एकत्र होकर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान गेटवे ऑफ इंडिया पर तीन अलग-अलग रंगों से रोशनाई की गई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। मध्यरात्रि तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली लेकिन यातयात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक शराबखाने में 11 लोगों को अश्लील रूप से नाचने गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र के मुंबई में नए साल के स्वागत में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन को रोशनाई से कुछ इस तरह सजाया गया।

ये भी पढ़ें:BJP सांसद के पिता का वाराणसी में निधन, जताई थी ये अंतिम इच्छा…

नए साल के जश्न में कहीं गिद्दा की धूम तो कहीं आतिशबाजी का अद्भुत नजारा

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में कुछ इस तरह लोगों ने नए साल का स्वागत किया। यहां लोग ढोल की धुन पर नाचते और गिद्दा नृत्य करते दिखाई दिए।

उत्तराखंड के औली में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने संगीत की धुन नाचकर जश्न मनाया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में लोगों ने माल रोड पर एकत्र होकर नए साल का जश्न मनाया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों ने संगीत की धुन पर नाचकर नए साल का जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें:ये कैसा रिश्ता: यहां दो बीवियों ने आपस में ही बांट लिए शौहर के दिन

देश के साथ विदेश में भी मनाया गया न्यू ईयर

स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने नववर्ष का उत्सव मनाया।

नए साल के मौके पर तुर्की में इस्तांबुल के बोस्फोरस में भी आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया।

दुबई के बुर्ज खलीफा टावर पर रोशनाई और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखाई दिया।

नए साल के मौके पर थाईलैंड में चाओ फ्राया नदी के किनारे आतिशबाजी की गई।

जापान के टोक्यो में भी लोगों ने सड़कों पर जमा होकर गीत-संगीत से नए साल का स्वागत किया।

नए साल पर हांगकांग में विक्टोरिया हार्बर पर आतिशाबाजी का कुछ ऐसा नजारा दिखाई पड़ा। वहीं हांगकांग में आधी रात को नए साल के मौके पर रैली निकाल रहे लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। लोकतंत्र समर्थकों की एक जनवरी को विशाल रैली निकालने की योजना भी है।

आपको बता दें कि हांगकांग में पिछले छह महीने से अशांति है। मंगलवार आधी रात को हजारों प्रदर्शनकारी विक्टोरिया हार्बर और लान क्वाइ फोंग समेत जगह-जगह एकत्र हुए। हार्बर फ्रंट पर प्रदर्शनकारी नारा लगाने लगे ‘टेन, नाइन, लिबरेट हांगकांग, रिवोल्यूशन नाउ।’

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story