×

हत्याओं से हाहाकार: आतंकियों ने मचाया आतंक, 12 की तड़प-तड़प कर मौत

नाइजीरिया में अब चरमपंथियों ने ताबही मचाई हुई है। यहां संकटों का सामना कर रहे उत्तरपू्र्व में चरमपंथियों ने करीब 12 लोगों की हत्याएं कर दी। नरसंहार के बाद नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया।

Newstrack
Published on: 4 Nov 2020 7:38 AM GMT
हत्याओं से हाहाकार: आतंकियों ने मचाया आतंक, 12 की तड़प-तड़प कर मौत
X
हत्याओं से हाहाकार: आतंकियों ने मचाया आतंक, 12 की तड़प-तड़प कर मौत

लागोस। फ्रांस, वियना और अफगानिस्तान में हमलों की चर्चाएं अभी थमी नहीं थी, कि नाइजीरिया में अब चरमपंथियों ने ताबही मचाई हुई है। यहां संकटों का सामना कर रहे उत्तरपू्र्व में चरमपंथियों ने करीब 12 लोगों की हत्याएं कर दी। नरसंहार के बाद नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया। यहां के रहने वालों ने ये जानकारी मंगलवार को दी। बताया जा रहा कि ये घटना रविवार सुबह बोर्नो राज्य के चिबोक से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ताकुलीशी गांव में हुई।

ये भी पढ़ें... गुजरात: कच्छ बॉर्डर पर पहुंचे BSF DG राकेश अस्थाना, सुरक्षा का लिया जायजा

ये भी पढ़ें... Karwa Chauth 2020: जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, भूलकर भी न करें ये काम

276 स्कूली लड़कियों का अपहरण

चरमपंथियों के अत्याचार से त्रस्त आ चुके यहां के लोगों का जीवन दुस्वार हो गया है। इस घटना से पहले सन् 2014 में बोकोहरम के आतंकवादियों ने 276 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

ऐसे में स्थानीय नागरिक संयुक्त कार्यबल समूह के सदस्य उबा कोलो ने बताया, ‘‘हमलावर ने पुरुषों की हत्या की और महिलाओं तथा लड़कियों को लेकर चले गए।’' फिलहाल सेना ने अब तक इस हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

extrimist फोटो-सोशल मीडिया

लगातार फ्रांस, इग्लैंड, ऑस्ट्रिया में हमले हुए है। बीते दिन ऑस्ट्रिया के विएना शहर में यहूदी मंदिर सहित 6 अलग-अलग इलाकों में हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की थी। ऐसे में ऑस्ट्रिया सरकार मानती है कि यह एक सुनियोजित आतंकी हमला है। इस आतंकी हमले में अब तक एक हमलावर समेत 8 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...धमाके से दहला यूपी: उड़ गए लोगों के चीथड़े, मची चीख-पुकार

ये भी पढ़ें...मोदी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

हमले में कई लोग घायल

इस बारे में विएना पुलिस ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं और अभी भी रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी एक आतंकी की तलाश की जारी है।

विएना पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने रात 8 बजे गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आगे कहा कि कई संदिग्स राइफल्स से लैस देख गए हैं। गोलीबारी की घटना शहर के 6 अलग-अलग जगहों पर हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है।

इसके अलावा पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को ढेर कर दिया था। ऐसे में विएना पुलिस ने लोगों से अपील की है इस हमले के प्रति सावधानी बरतते हुए लोग फिलहाल घरों में ही रहें। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है।

ये भी पढ़ें...ओडिशा सरकार ने दीपावली पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाई

ये भी पढ़ें...पंजाब में बिजली संकट: आंदोलन के कारण कोयले की कमी, छा सकता है अंधेरा

Newstrack

Newstrack

Next Story