×

बुर्का बैन पर बौखलाया पाकिस्तान, अब श्रीलंका को दे दी धमकी, कही ये बात

श्रीलंका के बुर्का बैन करने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सबसे पहले पाकिस्तान की ही प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान का कहना है कि इससे दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाएं आहत होंगी।

Shreya
Published on: 16 March 2021 8:02 AM GMT
बुर्का बैन पर बौखलाया पाकिस्तान, अब श्रीलंका को दे दी धमकी, कही ये बात
X
बुर्का बैन पर बौखलाया पाकिस्तान, अब श्रीलंका को दे दी धमकी, कही ये बात

इस्लामाबाद: श्रीलंका में बुर्का को बैन कर दिया गया है। तीन दिन पहले ही श्रीलंका के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर ने सरकार के बुर्का पर बैन लगाने के फैसले के बारे में जानकारी दी थी। अब इस फैसले को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सामने आई है। श्रीलंका के बुर्का बैन के ऐलान को लेकर पाकिस्तानी उच्चायोग ने कड़ी आपत्ति जताते हुए श्रीलंका को धमकी भी दी है।

पाकिस्तान ने इशारों इशारों में दे दी धमकी

बुर्का बैन पर कानून लाने के ऐलान को लेकर श्रीलंका में पाकिस्तानी उच्चायुक्त साद खट्टाक ने कहा कि बुर्का पर बैन लगाने के फैसले से श्रीलंका और दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाएं आहत होंगी। कोरोना वायरस महामारी के चलते श्रीलंका पहले ही आर्थिक मुश्किलों का सामने कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उसे अपनी छवि को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद मां नहीं बन पाई महिला, डॉक्टर्स की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

श्रीलंका के मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर सुनवाई

ऐसे दौर में सुरक्षा के नाम पर इस तरह के विभाजनकारी कदम उठाने से देश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों को लेकर सवाल और बढ़ेंगे। पाकिस्तान उच्चायुक्त द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर श्रीलंका की छवि को लेकर चुनौतियों का जिक्र किया गया है। दरअसल, एक सप्ताह बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका के मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर सुनवाई होगी, जिसमें सदस्य देश भी वोटिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका को चेतावनी: तानाशाह की क्रुर बहन ने उठाया सख्त कदम, 4 साल की हिदायत

BURQA (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

बता दें कि परिषद में पाकिस्तान भी सदस्य है। ऐसे में पाकिस्तानी उच्चायुक्त का इशारा इसी ओर था। गौरतलब है कि श्रीलंका के बुर्का बैन करने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सबसे पहले पाकिस्तान की ही प्रतिक्रिया सामने आई है।

बौद्ध और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक टकराव

श्रीलंका की कुल आबादी 2.2 करोड़ है। जिसमें दस फीसदी आबादी मुसलमानों की है। जबकि 70 फीसदी आबादी बौद्ध, 12 प्रतिशत हिंदू और छह फीसदी कैथोलिक की है। यहां बीते कुछ सालों में बौद्ध और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक टकराव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: डरावनी परछाइयों का सच: 300 सालों से बना है रहस्य, आज तक दिखते हैं डार्क वॉचर्स

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story