×

GF अरबों की मालिक: राष्ट्रपति का सीक्रट हुआ लीक, सामने आया पुतिन का सच

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड करोड़ों की मालिक है। वो हर साल 75 लाख पाउंड (लगभग 75 करोड़ रुपये) कमा रही हैं। वह क्रेमलिन समर्थक एक मीडिया कंपनी की मालिक भी हैं।

Newstrack
Published on: 26 Nov 2020 11:11 AM GMT
GF अरबों की मालिक: राष्ट्रपति का सीक्रट हुआ लीक, सामने आया पुतिन का सच
X
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड करोड़ों की मालिक है। वो हर साल 75 लाख पाउंड (लगभग 75 करोड़ रुपये) कमा रही हैं।

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड करोड़ों की मालिक है। वो हर साल 75 लाख पाउंड (लगभग 75 करोड़ रुपये) कमा रही हैं। वह क्रेमलिन समर्थक एक मीडिया कंपनी की मालिक भी हैं। वैसे तो पुतिन के बारे में जानकारियां सार्वजनिक नहीं होती हैं पर अभी हाल ही में लीक हुए टैक्स जानकारियों में यह बात सामने आई है। ऐसे में अलीना कबाएवा को पुतिन के करीबी अरबपति यूरी कोवालचुक सैलरी देते हैं।

ये भी पढ़ें... खतरनाक एस-400 मिसाइल: रूस तेजी से जुटा भारत के लिए, दुश्मन का होगा खत्म

सभी दोस्तों से संपर्क तोड़ दिया

बताया जाता है कि पेशे से जिमनास्ट अलीना राष्ट्रपति पुतिन से 2001 में मिली थीं। उस समय वह 18 साल की थीं और आज तक क्रेमलिन दोनों के बीच रिलेशनशिप का खंडन करता आया है। बीते महीने एक दोस्त ने दावा किया था कि अलीना ने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद सभी दोस्तों से संपर्क तोड़ दिया है।

इसके बाद साल 2004 में ओलिंपिक का गोल्ड मेडल जीत चुकीं अलीना बाद में गायब हो गईं। लेकिन सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, वह आज दर्जनों गुना ज्यादा कमाई कर रही हैं। मीडिया ग्रुप डायरेक्टर्स की सालाना रिपोर्ट प्रकाशित नहीं करता है। कंपनी ने कभी इस पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और अलीना की आय के बारे में पता नहीं चला।

putin girlfriend फोटो-सोशल मीडिया

साथ ही फेडरल टैक्स सर्विस के डेटाबेस के अनुसार, उनकी आधिकारिक आय 78.54 करोड़ रुबल है। नैशनल मीडिया ग्रुप के कई आउटलेट्स में शेयर्स हैं जिन्हें सरकारी सब्सिडी मिली है। वहीं इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी सैलरी पूर्व जर्मन चांसलर जेरार्ड श्रोडर के आसपास है जो रूसी एनर्जी कंपनी Rosneft के चेयरमैन के तौर पर 4.5 लाख पाउंड है।

ये भी पढ़ें...कंपनी पर हुआ साइबर अटैक: दुनियाभर में रोका काम, कर रही है रूसी टीके का ट्रायल

प्राइवेट लाइफ का बहुत कम ही जिक्र

इसके अलावा रिपोर्ट में सवाल किए गए हैं कि आखिर बॉल और हूप के साथ काम करने वाली जिमनास्ट रूस की सबसे बड़ी मीडिया होल्डिंग की हेड बन गईं? राष्ट्रपति के पूर्व पार्टनर की कंपनी अलीना को इतनी कीमत कैसे दी जा रही है? अलीना और पुतिन के बीच क्या कनेक्शन है? जिमनास्ट के करीबी लोगों को सफल लोगों से हमेशा कुछ मिलता रहता है। देश में सालाना औसतन आय 5,867 पाउंड है।

लेकिन क्रेमलिन ने पुतिन और अलीना के बीच के रिश्ते का खंडन किया है। वहीं पुतिन ने अपनी पत्नी ल्यूडमिला को 2014 में तलाक दे दिया था हालाकिं उनकी प्राइवेट लाइफ का बहुत कम ही जिक्र करता है। उनके दोस्तों या परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें...हजारों सैनिकों की लाशें: बर्बाद हो गया ये ताकतवर देश, रूस हुआ बेबस

Newstrack

Newstrack

Next Story