×

सबसे अनोखी मछलियां: देख हैरान हो जाएंगें आप भी, नहीं जानते होंगे इनके बारे में

दुनियाभर में बड़ी में अजीब और अनोखी मछलियां हैं। जिनके बारे में न आज तक आपने सुना होगा, न जाना होगा। ऐसे में ये मछलियां अपनी बेहद अनोखी खासियत की वजह से जानी जाती है। इनके बारे में जानकर आप सोचेंगे जरूर कि क्या मछलियां ऐसी भी होती हैं।

Newstrack
Published on: 21 Nov 2020 12:58 PM GMT
सबसे अनोखी मछलियां: देख हैरान हो जाएंगें आप भी, नहीं जानते होंगे इनके बारे में
X
दुनियाभर में बड़ी में अजीब और अनोखी मछलियां हैं। जिनके बारे में न आज तक आपने सुना होगा, न जाना होगा। ऐसे में ये मछलियां अपनी बेहद अनोखी खासियत की वजह से जानी जाती है। इनके बारे में जानकर आप सोचेंगे जरूर कि क्या मछलियां ऐसी भी होती हैं।

नई दिल्ली। दुनियाभर में बड़ी में अजीब और अनोखी मछलियां हैं। जिनके बारे में न आज तक आपने सुना होगा, न जाना होगा। ऐसे में ये मछलियां अपनी बेहद अनोखी खासियत की वजह से जानी जाती है। इनके बारे में जानकर आप सोचेंगे जरूर कि क्या मछलियां ऐसी भी होती हैं। तो चलिए आज आपको दुनियाभर की कुछ अनोखी बेहद खास मछलियों के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें... दुनिया के 5 अजूबे: इन्हें देख कर हिल उठेगा दिमाग, सब एक से बढ़ कर एक

कटलफिश

Cuttlefish फोटो-सोशल मीडिया

शुरुआत करते हैं कटलफिश से। इस मछली में खासियत इसका खून है। इसका खून हरे और नीले रंग का होता है। और तो और गहरे समुद्र में रहने वाली ये मछली अपने शरीर के रंग को भी बदल सकती है। इसकी वजह से समुद्र में इसे देख पाना बेहद मुश्किल होता है।

इस मछली के बारे में सबसे हैरानी की बात तो ये हैं कि इस मछली के पास तीन दिल होते हैं। इस पर जब कोई हमला होता है तो यह एक गहरे रंग का धुआं छोड़ती है जिससे दुश्मन लगभग अंधा हो जाता है। बता दें, कटलफिश (Cuttlefish) समुद्र के अंदर बिना रीढ़ वाले प्राणियों में सबसे बुद्धिमान जीव है। इसके पास भी ऑक्टोपस की तरह 8 भुजाएं होती हैं।

ये भी पढ़ें...दुनिया के टॉप कारोबारी परिवार, जानिए किस नंबर है अंबानी फैमिली

‘लॉर्ड ऑफ़ द रिंग’ मछली का नाम

'Lord of the Ring' fish फोटो-सोशल मीडिया

मछलियों की एक नई प्रजाति की खोज हुई है। वैज्ञानिकों ने केरल में मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है, जो 'स्नेकहेड फिश' मतलब कि सांप की तरह मुंह वाली मछली की तरह दिखती है।

वैज्ञानिकों ने इस मछली का नाम जेआरआर टॉल्किन की नॉवेल 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के क़िरदार पर 'गोलम' रखा है। इसके बारे में बताया जा रहा है एनिग्माचन्ना गोलम, ड्रैगन स्नेकहेड फ़िश परिवार से जुडी हुई है और यह खोज इसिलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैज्ञानिकों का दावा है कि 'इससे पहले इस तरह की मछली कही नहीं देखी गई है।'

ये अनोखी मछली पानी के नीचे पत्थरों में छुपती है और केवल उस समय ही सतह पर दिखती है, जब बारिश के चलते भारी बाढ़ आती है। वैसे गोलम के अलावा इसी परिवार की एक और प्रजाति की भी खोज हुई है, जिसे ‘एनिग्माचन्ना महाबली’ कहा जा रहा है।

मछली- 1 दांत 1 किलो का

fish 1 kg teeth फोटो-सोशल मीडिया

ये दुनिया की सबसे अनोखी मछली है। इसका एक दांत 1 किलो का होता है। इसकी कीमत करोड़ों में है। लोग स्पर्म व्हेल के दांत (sperm whale teeth) के लिए भी इनका शिकार करते हैं।

ये भी पढ़ें...IPS बनी करोड़पति: पूरी दुनिया ने देखा इस बेटी का हुनर, बन गई सबके लिए मिसाल

मछली के होंठ बिल्कुल इंसान की तरह

fish teeth फोटो-सोशल मीडिया

इंसानों के मुंह वाली इस अनोखी मछली के होंठ बिल्कुल इंसान की तरह हैं। इस मछली को देखकर खुद व खुद वैज्ञानिक हैरान हैं कि आखिर इस मछली के होंठ बिल्कुल इंसानों जैसे हैं। इंसानों की तरह होंठ वाली इस मछली को वैज्ञानिकों ने ट्राइगरफिश नाम दिया है।

दुनिया की सबसे खतरनाक मछली

stone fish फोटो-सोशल मीडिया

ये मछली समुद्र की दुनिया में काफी रहस्यमयी मानी जाती है। ये है स्टोन फिश (Stone fish)। इसके लगभग 40 सेंटीमीटर लंबी और 2 किलोग्राम वजनी इस मछली के 13 स्पाइन्स होते है। सभी जहर से भरे होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, स्टोन फिश का जहर इतना खतरनाक होता है कि एक बूंद जहर ही हजारों की आबादी को खत्म कर सकता है।

इस मछली से गोताखोर इतना ज्यादा डरते हैं कि समुद्र में गोता लगाने से पहले उन्हें इस बात की ट्रेनिंग दी जाती है कि गहरे पानी में स्टोन फिश नजर आ जाए तो किस तरह से वे बचकर निकल सकते हैं।

ये भी पढ़ें...धमाके में उड़ी गाय: देख दहल उठी पूरी दुनिया, मुंह में भरे ताबड़तोड़ पटाखे

Newstrack

Newstrack

Next Story