×

डेढ़ करोड़ के बिस्किट: भूल गया ये शख्स, फिर वापस लेने के लिए नहीं आया

स्विट्जरलैंड के उत्तरी कस्बे सेंट गैलेन में ट्रेन में कोई अपने डेढ़ करोड़ के सोने के बिस्किट छोड़ कर चला गया। जिसके बाद प्रशासन ने कहा कि ये सोने के बिस्किट जिसके भी हों, आकर ले जाए।

Shreya
Published on: 19 Jun 2020 11:23 AM GMT
डेढ़ करोड़ के बिस्किट: भूल गया ये शख्स, फिर वापस लेने के लिए नहीं आया
X

ल्यूसर्न: आपने कई बार देखा होगा कि ट्रेन में लोग अपना सामान भूलकर चले जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई अपने सोने के बिस्किट भूलकर चला आया हो। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, स्विट्जरलैंड के उत्तरी कस्बे सेंट गैलेन से। जहां पर ट्रेन में कोई अपने डेढ़ करोड़ के सोने के बिस्किट छोड़ कर चला गया। जिसके बाद प्रशासन ने कहा कि ये सोने के बिस्किट जिसके भी हों, आकर ले जाए। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उसे कोई लेने के लिए नहीं जा रहा।

यह भी पढ़ें: श्वेता तिवारी ने पति से खत्म किए सारे रिश्ते, सोशल मीडिया पर भी किया ब्लॉक

अधिकारियों को बरामद हुए डेढ़ करोड़ रुपये के बिस्किट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के उत्तरी कस्बे सेंट गैलेन में एक ट्रेन में रेलवे अथॉ़रिटी के अधिकारियों को एक लाख 91 हजार डॉलर्ट यानी डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। ये घटना वैसे तो पिछले साल अक्टूबर की है, लेकिन मीडिया के सामने ये मामला हाल ही में सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि इतने दिन बीतने के बाद भी कोई सोने के बिस्किटों को लेने नहीं आया।

यह भी पढ़ें: Corona इफेक्ट: कोरोनाकाल में कम पैदा होंगे बच्चे, एक्सपर्ट ने दी राय

प्रशासन ने व्यक्ति को इसे वापस ले जाने का दिया मौका

स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न शहर के प्रशासन ने एलान किया है कि ये सोने के बिस्किट जिसके भी हैं, वो आकर इसे ले जाए। साथ ही इन्हें वापस ले जाने के लिए समय सीमा भी तय की गई है। इस सोने को वापस ले जाने के लिए व्यक्ति के पास केवल पांच साल तक का वक्त है। इसके बाद इस सोने से उस संबंधित व्यक्ति का स्वामित्व खत्म हो जाएगा।

पुलिस को हो रहा इस बात का शक

इस बिस्किट को लेकर कुछ लोगों ने पूछताछ तो की है, लेकिन अभी तक कोई भी इसे लेने नहीं आया है। इसलिए ये भी शक जताया जा रहा है कि कहीं सोना अवैध तो नहीं है। कहीं इसकी स्मग्लिंग तो नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दहशत का माहौल: चेन्नई छोड़कर भाग रहे लोग, यहां रहना खतरे से खाली नहीं

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story