×

ताइवान से कांपा चीन: अब देगा मुंहतोड़ जवाब, शुरू हुई युद्ध की तैयारी

ताइवान और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के साथ चल रहे तनातनी के बीच ताइवान ने सैन्य युद्धाभ्यास किया और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

Shreya
Published on: 16 July 2020 7:18 AM GMT
ताइवान से कांपा चीन: अब देगा मुंहतोड़ जवाब, शुरू हुई युद्ध की तैयारी
X

नई दिल्ली: ताइवान और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के साथ चल रहे तनातनी के बीच ताइवान ने सैन्य युद्धाभ्यास किया और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। ताइवान की थल, जल और वायु सेना ने लाइव फायर एक्सरसाइज कर अपने सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया।

हम कमजोर नहीं, चीनी घुसपैठ का देंगे मुंहतोड़ जवाब

वहीं चीन के राष्ट्रपति साई इंग वेन ने कहा कि हम चीन को यह बताना चाहते हैं कि हम कमजोर नहीं हैं और अपनी जमीन पर चीन के घुसपैठ को रोकने में सक्षम हैं। अगर चीन की तरफ से किसी तरह की गैर-वाजिब हरकत किया जाता है तो उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतज़ार: तमिलनाडु 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां जानें अपना परिणाम

आठ हजार सैनिकों ने मिलिट्री ड्रिल में लिया भाग

ताइवान की मिलिट्री ड्रिल में तकरीबन आठ हजार सैनिकों ने भाग लिया। मध्य ताइवान के तटीय इलाके ताईचुंग में हुए इस युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमानों एफ-16 और स्वदेशी फाइटर जेट चिंग-कुओ ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस सैन्य अभ्यास में टैंक्स भी गरजे। इस युद्धाभ्यास को हान-कुआंग नाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ का बड़ा राजः बिग बी ने नहीं, सलमान ने कर दिया था ये बड़ा काम

सेना का सालाना युद्धाभ्यास हान-कुआंग

बता दें कि हान-कुआंग ताइवान की सेना का सालाना युद्धाभ्यास है। इसमें ताइवान की तीनों सेनाएं अपनी ताकत और अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। चीन की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण के बीच इस साल कई बार ताइवान के ऊपर फाइटर जेट्स उड़ाए गए, जिसके चलते ताइवान ने अपने सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। ताइवान चीन को बताना चाहता है कि वह चीन को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: चीन में चल रहा जेबी लोकतंत्र, पर हमें गर्व है अपने ढोंगी लोकतंत्र पर

चीन के आगे झुकने वाले नहीं हैं

ताइवान की नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में तटों के पास मिसाइल और मशीन गन से युद्ध अभ्यास किया। इस दौरान नेवी के कई लड़ाकू युद्धपोत समुद्र में शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दिए। बता दें कि राष्ट्रपति साई इंग वेन ने सत्ता में आने के बाद साफ कर दिया है कि वे चीन के आगे झुकने वाले नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने दस साल के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट भी पेश किया।

यह भी पढ़ें: MP पुलिस की बर्बरता: देखिए रूह कंपाने वाली पिटाई की तस्वीरें, देश में मचा बवाल

चीन के सैन्य ताकत से कभी नहीं डरा ताइवान

बता दें कि चीन की तरफ से हमेशा दावा करता आया है कि ताइवान के कुछ द्वीप उसकी टेरीटरी में आते हैं। जबकि ताइवान इन द्वीप पर अपना हक जताता आया है। बता दें कि ताइवाने के सेना के पास ज्यादातर अमेरिकी हथियार हैं और ताइवान के सैनिकों को अमेरिकी सेना ही ट्रेनिंग बी देती हैं। चीन के पास भले ही ज्यादा हथियार और सैनिक हैं, लेकिन ताइवान कभी भी उनकी सैन्य ताकत से डरा नहीं है।

चीनी विमानों को खदेड़ा

बता दें कि इस साल चीन ने ताइवान क्षेत्र में कई बार अपने विमान भेजें। लेकिन ताइवान के विमानों ने चीनी प्लेनों को खदेड़ दिया। चीन ने ताइवान को भड़काने के लिए फाइटर जेट भेजे थे, जिसके बाद ताइवान को अपने लड़ाकू विमानों को इनके पीछे भेजना पड़ा।

यह भी पढ़ें: मुंबई कांड: माफिया अबू सलेम साथी चढा एसटीएफ के हत्थे, मिली सफलता

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story