×

राष्ट्रपति का निधनः देश में पसरा मातम, उपराष्ट्रपति ने किया ऐलान

राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वह बीमार चल रहे हैं, लेकिन शीर्ष अधिकारियों की ओर से इस बात का खंडन कर दिया गया था।

Shreya
Published on: 18 March 2021 5:15 AM GMT
राष्ट्रपति का निधनः देश में पसरा मातम, उपराष्ट्रपति ने किया ऐलान
X
राष्ट्रपति का निधनः देश में पसरा मातम, उपराष्ट्रपति ने किया ऐलान

केन्या: बड़ी खबर तंजानिया से सामने आ रही है, जहां पर राष्ट्रपति जॉन मगुफुली (President John Magufuli) का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी तंजानिया की उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहु ने दी है। उपराष्ट्रपति ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया है। उन्होंने 61 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार?

बता दें कि ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि राष्ट्रपति जॉन मगुफुली कोरोना वायरस से संक्रमित थे। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दरअसल, उन्हें फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वह बीमार चल रहे हैं, लेकिन शीर्ष अधिकारियों की ओर से इस बात का खंडन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: कोरोना रहेगा सालों तक! UN की रिपोर्ट में बड़ा दावा, मौसमी बीमारी बनेगा कोविड-19

president bulldozer (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

बुल्डोजर के नाम से थे फेमस

गौरतलब है कि राष्ट्रपति जॉन मगुफुली उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कोरोना महामारी को खारिज कर दिया था। उन्होंने बीते साल ही कहा था कि तंजानिया ने तीन दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस बीमारी का खात्मा कर दिया है। फिलहाल देश में उनके निधन से शोक की लहर है। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए लोग उन्हें 'बुल्डोजर' के नाम से जानने लगे थे।

यह भी पढ़ें: चीन की खतरनाक साजिश: 3 चीनी योजनाओं से मुसीबत में दुनिया, है बड़ी अनहोनी

ये है राजनीतिक करियर

लोगों के बीच उनका 'बुल्डोजर' नाम काफी लोकप्रिय भी हुआ। मगुफुली 1995 में संसद के सदस्य के रूप में चुने गए थे। 2010 में तंजानिया में परिवहन मंत्री के रूप में वो काफी लोकप्रिय हुए। साल 2015 में राष्ट्रपति के तौर पर देश की सत्ता जॉन मगुफुली ने अपने हाथ में ली। इसके बाद उन्हें साल 2020 में दोबारा चुना गया था। राष्ट्रपति के निधन के बाद उपराष्ट्रपति ने देश में 14 दिनों के शोक की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने फिर प्रदूषण में कायम रखा अपना दसवां स्थान, जाने कौन से देश और है

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story