×

खतरनाक आतंकियों की बीबी रह चुकी है ये महिला, जानें कौन है ये

अमेरिकी सरकार ने मुथाना की अपील को ठुकराते हुए कहा है कि वह हमारे देश की नागरिक नहीं है। हुदा ने अमेरिका लौटने के लिए कोर्ट का सहारा लिया है। और इस मामले में केस दर्ज करवाया है।

Shivakant Shukla
Published on: 10 Nov 2019 4:55 PM GMT
खतरनाक आतंकियों की बीबी रह चुकी है ये महिला, जानें कौन है ये
X

वाशिंगटन: दुनिया की खतरनाक आतंकियों में से एक सीरिया में तीन ISIS आतंकियों से शादी करने वाली हुदा मुथाना अब अमेरिका लौटना चाहती है। इससे पहले उसने फरवरी में गुहार लगाई थी जिसे नामंजूर कर दिया था। अब उसने दोबारा इसके लिए ट्रंप प्रशासन से गुहार लगाई है।

अमेरिका में पैदा हुई होदा ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) में शामिल होने पर खेद प्रकट करते हुए घर वापसी की इजाजत मांगी है। वह अपने दो साल के बेटे के साथ उत्तर पूर्व सीरिया स्थित अल-रोज शरणार्थी शिविर में रह रही है। उससे सहानुभूति रखने वाले उसकी दुर्दशा का हल्ला मचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें—सबसे कम उम्र के इस छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

अमेरिकी पासपोर्ट पर सीरिया पहुंची थी

अमेरिकी सरकार ने मुथाना की अपील को ठुकराते हुए कहा है कि वह हमारे देश की नागरिक नहीं है। हुदा ने अमेरिका लौटने के लिए कोर्ट का सहारा लिया है। और इस मामले में केस दर्ज करवाया है। वह अमेरिकी पासपोर्ट पर सीरिया पहुंची थी।

उत्तर पूर्वी सीरिया के अल-रोज शरणार्थी कैम्प में विदेशी मीडिया को दिए साक्षात्कार में हुदा ने कहा है कि मुझे आइएस का साथ देने पर खेद है।

आतंकी संगठन ISIS के प्रचार में सक्रिय रही है

द न्यू यॉर्क टाइम्स को दिये एक साक्षात्कार में, मुथाना ने बताया कि कैसे उनके जैसी एक महिला ने उन्हें आतंकियों के आगे समर्पण के लिए मजबूर किया। जहां उसकी जिंदगी एक तंग बैरक तक सीमित थी, जहां उन्हें जिहादी लड़ाकों की संभावित दुल्हन के रूप में रखा गया। उसने सबसे पहले सुहान रहमान नामक एक ऑस्ट्रेलियाई जिहादी से शादी की। जो दिसंबर 2014 में अबू जिहाद अल-आस्ट्रेलिया नाम से गया था। उसके ट्विटर अकाउंट से अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की वकालत की गई और लोगों को आईएसआईएस के समर्थन को प्रोत्साहित किया गया। काउंटर एक्स्ट्रीमिज्म प्रोजेक्ट के अनुसार होदा ने आतंकी संगठन ISIS के प्रचार में सक्रिय रही है। मुथाना साल 2015 में फ्रांस में चार्ली हेब्दो के कार्यालयों पर हुए हमले में बी शामिल थी। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें— कोई बुझा नहीं पा रहा! भारत में इस जगह लगी है 100 वर्षों से आग

दूसरे पति को 2017 में मोसुल में लड़ते हुए मार दिया गया

मुथाना अब दावा करती है कि उसका ट्विटर अकाउंट उससे छीन लिया गया था और दूसरे लोगों ने उसके कट्टरपंथी ट्वीट लिखे। मार्च 2015 में सीरिया में रहमान मारा गया। इसके बाद मुथाना ने एक ट्यूनीशियाई लड़ाके से शादी की और एक बेटे को जन्म दिया। उनके दूसरे पति को 2017 में मोसुल में लड़ते हुए मार दिया गया। इसके बाद वह वह रक्का से मायादीन से हाजिन और अंत में पूर्वी सीरिया के शफा में भाग गयी। उसने इस दौरान एक तीसरे आदमी से शादी की और तलाक दिया।

जानें कौन है ये?

अमेरिका का कहना है कि होदा यमन के एक राजनयिक की बेटी है, जिसका जन्म अमेरिका में हुआ। यहां जन्म लेने के कारण विदेशी राजनयिक के बच्चे को नागरिकता नहीं मिलती है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो उसे पहले ही आतंकी करार दे चुके हैं। कहा जाता है कि होदा मुथाना का जन्म 28 अक्टूबर, 1994 को न्यू जर्सी में हुआ था। वह यमनी राजनयिक की बेटी है उसने नवंबर 2014 में आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उस पैसे का इस्तेमाल किया था जो उसके माता-पिता ने उसे कॉलेज ट्यूशन के लिए दिया था।

ये भी पढ़ें— भक्ति की शक्ति! महिला ने रखा था 27 साल का व्रत, फैसला आया तो किया ये काम…

बाद में आतंकियों के निर्देशों का पालन करते हुए उसने अलबामा में अपना घर छोड़ दिया, और जिहादियों के कब्जे वाले क्षेत्र में अपना रास्ता बना लिया। उसने जनवरी 2019 में सीरिया में आईएसआईएस से लड़ने वाले गठबंधन बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और फरवरी 2019 से अमेरिका में वापस आने की कोशिश कर रही है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उसे वापस लौटने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story