×

सबसे अय्याश राजा: लड़कियों से घिरा रहता हमेशा, जीता है ऐसी जिंदगी

थाईलैंड का राजा महा वाचिरालोंगकोंन दुनिया में सबसे धनी राजा है। इस राजा के खिलाफ देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और हटाने की भी मांग की जा रही है। 

Shreya
Published on: 23 Oct 2020 10:46 AM GMT
सबसे अय्याश राजा: लड़कियों से घिरा रहता हमेशा, जीता है ऐसी जिंदगी
X
सबसे अय्याश राजा: लड़कियों से घिरा रहता हमेशा, जीता है ऐसी जिंदगी

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे कई राजा हुए हैं जो अपने सनकीपन के लिए काफी मशहूर हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने उल्टी सीधी हरकतों के लिए मशहूर है। हम बात कर रहे हैं कि थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन की, जो दुनिया में सबसे धनी राजा है। इस राजा के खिलाफ थाइलैंड में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और हटाने की भी मांग की जा रही है।

जनता के मन में क्यों है इतना आक्रोश?

बता दें कि ये राजा ज्यादातर जर्मनी में रहता है। उसकी जो जीवनशैली है और 20 औरतों का हरम जनता में बढ़ते आक्रोश की वजह है। कहा जाता है कि राजा की दौलत ब्रुनेई के सुल्तान और सऊदी अरब के शासकों से बहुत ज्यादा है। वहीं राजा की व्यक्तिगत दौलत को लेकर भी सवाल खड़े होते रहते हैं। जिसके चलते भी जनता में काफी आक्रोश है। जनता का कहना है कि उनके टैक्स पर राजा गुलछर्रे उड़ाता है।

यह भी पढ़ें: फ्लॉप सलमान खान: ‘बिग बॉस 14’ का हुआ ऐसा बुरा हाल, ये बना इसकी वजह

अजीबोगरीब हरकतों की वजह से रहता है सुर्खियों में

दुनियाभर में सबसे धनी ये राजा अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोरता रहता है। राजा ने अभी कुछ महीने पहले ही अपने मिस्ट्रेस को चौथी बीवी बनाया है। बता दें कि इस राजा की हरकतें इतनी अजीब है कि उसने एक बार अपने कुत्ते को ही सेनापति बना दिया था। यही नहीं राजा महा वाचिरालोंगकोंन सड़कों पर अपनी छोटी जैकेट पहने ही सड़कों पर निकल जाते हैं, जिसमें इनका पेट और शरीर नजर आता है। राजा को कई बार अजनबी महिला के साथ शॉपिंग करते हुए भी देखा गया है। साथ ही वो विदेशों में स्पोर्ट्स कार भगाते हुए भी देखे गए।

यह भी पढ़ें: भूंकप लाएगा तबाही: भयानक मंजर होगा दिल्ली का, बड़े झटकों से थर्राएगा देश

King of Thailand Maha Wachirlongkon (फोटो- सोशल मीडिया)

अपनी मिस्ट्रेस को बनाया अपनी चौथी बीवी

वहीं इस राजा ने अपनी चौथी पत्नी को जेल में भी डाल दिया था। दरअसल, राजा ने अभी कुछ महीने पहले ही अपने मिस्ट्रेस को चौथी बीवी बनाया है। राजा का उसकी चौथी पत्नी सुथिदा से इश्क 2008 में शुरू हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी निजी सुरक्षा गार्ड पलटन का डिप्टी कमांडर बना दिया। वहीं सुथिदा से शादी करने के बाद राजा उस पर नाराज भी हुए और उसे जेल में तक डाल दिया। हालांकि अब यही रानी राजा के हरम की शोभा बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: कांप उठेंगी पत्नियाँ: जरा देखें इस हैवान पति की हरकत, हर कोई रह गया दंग

चार शादियों से हैं सात बच्चे

राजा के पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो राजा ने चार शादियांं की हैं और चार शादियों से उनके सात बच्चे हैं। वो अपने तीन बीवियों को तलाक दे चुका है। राजा अपनी चौथी बीवी और हरम की करीब 20 सुंदर महिलाओं के साथ जर्मनी में समय बिताते हैं। जर्मनी के म्यूनिख में राजा का शानदार महल है। बता दें कि राजा के पिता के लिए तो थाइलैंड की जनता के मन में बहुत सम्मान था, लेकिन उनके लिए बिल्कुल भी वैसी भावनाएं नहीं रखते हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल -मोदी आमने-सामने: बिहार रैलियों में जमकर उठाए ये मुद्दे, हुई ताबड़तोड़ सभाएं

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story