×

बैन का असरः चीन छोड़कर भाग रहा TikTok, हेडक्वार्टर होगा बाहर शिफ्ट

चीन से विवाद के बाद भारत ने देश में 59 चाइनीज ऐप पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है, जिसके बाद से चाइनीज कंपनियों को अच्छा-खासा नुकसान झेलना पड़...

Newstrack
Published on: 11 July 2020 6:33 AM GMT
बैन का असरः चीन छोड़कर भाग रहा TikTok, हेडक्वार्टर होगा बाहर शिफ्ट
X

नई दिल्ली: चीन से विवाद के बाद भारत ने देश में 59 चाइनीज ऐप पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है, जिसके बाद से चाइनीज कंपनियों को अच्छा-खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इतने बड़े घाटे के चलते TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance अपने हैडक्वार्टर को चीन से बाहर शिफ्ट करने की सोच रहा है।

ये भी पढ़ें: उग्रवादियों की लाशें ही लाशें: राज्य में बड़े हमले का प्लान, सुरक्षाबलों ने ऐसे किया फेल

भारत में 60 करोड़ से भी ज्यादा TikTok यूजर

गौरतलब है कि दुनिया में TikTok के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में ही थे। भारत में TikTok को करीब 60 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। बता दें कि पिछले साल TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने भारत में अपने कारोबार के फैलाव की बड़े स्तर पर योजना बनाई थी। जिसके लिए कई सीनियर पदों पर नियुक्तियां की थीं।

पुनर्गठन करने का विचार

भारत में TikTok कंपनी के लिए एक बड़ा ग्रोथ का माध्यम था। लेकिन बैन के बाद हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनी अब पुनर्गठन करने का विचार कर रहा है। जानकारी के लिए बात दें कि भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 59 चाइनीज़ ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद चीन की एक ही कंपनी को 45 हजार करोड़ के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। टिकटॉक भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय था।

ये भी पढ़ें: देश के किसानों के लिए बड़ा एलान: दुनिया में पहली बार किसी सरकार ने लिया ये फैसला

...तो अब चीन से भागने की तैयारी!

इतने बड़े नुकसान के बाद जानकारी मिल रही है कि कंपनी के सीनियर अधिकारियों ने चीन के बाहर नया हैडक्वार्टर और प्रबंधन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखा है। सीनियर अधिकारियों का कहना है कि हम अपने यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं क्योंकि हम एक ऐसा मंच बनाते हैं जो रचनात्मकता को प्रेरित करता है और दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए खुशी देता है। हम अपने यूजर्स, वर्कर, कलाकारों के हित को देखते हुए आगे कोई कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटर: पुलिसवालों पर उठ रहे कई सवाल, अब कोर्ट में देनी होगी

मानसून से कांपेंगे लोग: होगी ऐसी जबरदस्त बारिश, इन राज्यों में जारी हाई-अलर्ट

मुंबई के धारावी ने कोरोना को हराया, WHO ने की तारीफ, जानिए कैसे मिली ये सफलता

Newstrack

Newstrack

Next Story