×

अब दुश्मनों की खैर नहीं, भारत को 7100 करोड़ की ये खास तोपें देगा US

भारतीय नौसेना की ताकत जल्द बढ़ेगी। अमेरिका ने भारत को 1 अरब डॉलर यानी 7100 करोड़ की नौसैन्य तोपें बेचने का फैसला किया है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से अमेरिकी कांग्रेस को इसकी जानकारी दी गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Nov 2019 5:54 AM GMT
अब दुश्मनों की खैर नहीं, भारत को 7100 करोड़ की ये खास तोपें देगा US
X

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ताकत जल्द बढ़ेगी। अमेरिका ने भारत को 1 अरब डॉलर यानी 7100 करोड़ की नौसैन्य तोपें बेचने का फैसला किया है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से अमेरिकी कांग्रेस को इसकी जानकारी दी गई है।

अमेरिकी कांग्रेस को बताया गया है कि प्रशासन ने भारत को 1 अरब डॉलर यानी करीब 7100 करोड़ रुपये की एमओडी-4 नेवी तोपों को बेचने के फैसले को मंजूरी दी है। इन्हें युद्धक जहाजों, ऐंटी-एयरक्राफ्ट और किनारे पर बमबारी करने में सक्षम जहाजों पर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...सीरियल किलर बिरयानी खाते हुआ गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी भी हिरासत में

गौरतलब है कि बीते तीन साल में भारत ने करीब 5.67 अरब डॉलर के रक्षा समझौते किए हैं। लोकसभा में रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि दोनों देशों के बीच 21 रक्षा सौदे हुए हैं।

यह भी पढ़ें...हांगकांग में प्रदर्शन: अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला, आगबबूला हुआ चीन

भारत की मिलने वाली तोपों का इस्तेमाल युद्ध पोतों तथा युद्धक विमानों के खिलाफ और तटों पर बमबारी के लिए किया जाता है और इससे भारतीय नौसेना की मारक क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने मंगलवार को जारी अपनी अधिसूचना में बताया 13 एमके-45 पांच इंच/ 62 कैलिबर (एमओडी 4) नौसैनिक तोपों और उनसे संबंधित उपकरणों की प्रस्तावित विदेशी सैन्य बिक्री की अनुमानित लागत 1 अरब डॉलर(7100 करोड़) है।

यह भी पढ़ें...IND VS WI: टीम इंडिया का होगा ऐलान, ये खिलाड़ी हो सकते हैं मैदान से बाहर

इन तोपों का निर्माण बीएई सिस्टम्स लैंड एंड आर्मामेंट्स द्वारा किया जाएगा। प्रस्तावित बिक्री से भारत की क्षमता में इजाफा होगा। इस फैसले से भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिन्हें अमेरिका ने अपनी नौसैनिक तोपों के आधुनिक संस्करण (एमओडी-4) बेचने का फैसला लिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story