×

1000 गर्लफ्रेंड रहने वाला मुस्लिम, करता था ऐसा काम, सजा भी मिली खौफनाक

मुस्लिमों के एक पंथ के नेता अदनान ओकतार है। जिन पर इस्ताबुंल की एक अदालत ने उन पर 10 अलग-अलग अपराधों में 1075 साल की सजा का ऐलान किया है। पेशे से अदनान एक पंथ के प्रमुख है और वो अभियोजन पक्ष उसके संगठन को आपराधिक मानता है।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Jan 2021 2:22 PM GMT
1000 गर्लफ्रेंड रहने वाला मुस्लिम, करता था ऐसा काम, सजा भी मिली खौफनाक
X
पंथ नेता अदनान टीवी शो में इन महिलाओं के साथ डांस भी करता था, जो प्‍लास्टिक सर्जरी कराई हुई थीं। ऐसे में अब उसे 1075 साल की सजा सुनाई गई है।

इस्‍तांबुल: तुर्की से काफी दिलचस्प और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। जिसे सुनकर आपकों सिर्फ आश्चर्य ही नहीं होगा, बल्कि बहुत ज्यादा अचम्भा भी होगा। यहां के मुस्लिमों के एक पंथ के नेता अदनान ओकतार है। जिन पर इस्ताबुंल की एक अदालत ने उन पर 10 अलग-अलग अपराधों में 1075 साल की सजा का ऐलान किया है। पेशे से अदनान एक पंथ के प्रमुख है और वो अभियोजन पक्ष उसके संगठन को आपराधिक मानता है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में देशभर में मारे गए छापे में ओकतार को मानने वाले दर्जनों लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें अदनान ओकतार लोगों को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था, और महिलाओं को वह 'बिल्लियां' बुलाता था।

ये भी पढ़ें... तोड़ डाला मंदिर: सैंकड़ों मुस्लिमों ने हिन्दुओं की आस्था को रौंदा, हमले से हड़कंप

कई सारे राज और खौफनाक यौन अपराधों

पंथ नेता अदनान टीवी शो में इन महिलाओं के साथ डांस भी करता था, जो प्‍लास्टिक सर्जरी कराई हुई थीं। ऐसे में अब उसे 1075 साल की सजा सुनाई गई है। सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, अदनान पर यौन अपराध, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्‍य जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। वहीं लगभग 236 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया और इनमें से 78 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

इसके साथ ही अदनान के बारे में सुनवाई के दौरान और भी कई सारे राज और खौफनाक यौन अपराधों का भी खुलासा हुआ है। अदनान ने दिसंबर में सुनवाई के दौरान जज को बताया था कि उसकी करीब 1000 गर्लफ्रेंड हैं।

adnan okhtar (फोटो- सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...फ्रांस में मुस्लिम युवक को क्रिसमस मनाना पड़ा भारी, नाराज कट्टरपंथियों ने किया ये हाल

प्‍यार इंसान की खासियत

साथ ही उसने कहा था, 'महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्‍यार उमड़ रहा है। प्‍यार इंसान की खासियत है। यह एक मुसलमान की खूबी है।' एक अन्‍य सवाल के जवाब में उसने कहा था, 'मैं बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता हूं।'

बता दें, अदनान सबसे पहले वर्ष 1990 के दशक में दुनिया के सामने आया था। उस समय वह एक ऐसे पंथ का नेता था जो कई बार सेक्‍स स्‍कैंडल में फंस चुका था।

वहीं एक महिला ने अदालत में सुनवाई के दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उनके और अन्‍य महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। कई महिलाओं के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया और उन्‍हें गर्भनिरोधक दवाओं को खाने के लिए मजबूर किया गया। अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं।

ये भी पढ़ें...बहुत खासियतें समेटे है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, यहां प्वाइंट्स में समझिए

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story