×

पाकिस्तान में तैनात उच्चायोग के अधिकारियों पर बड़ी खबर, मचा हड़ंकप

भारत के खिलाफ पाकिस्तान लगातार नापाक साजिश रच रहा है। अब पाकिस्तान भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को परेशान कर रहा है। इस बीच पड़ोसी देश की राजधानी इस्लामाबाद में दो भारतीय अधिकारियों के गायब होने की सूचना है।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jun 2020 6:18 AM GMT
पाकिस्तान में तैनात उच्चायोग के अधिकारियों पर बड़ी खबर, मचा हड़ंकप
X

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ पाकिस्तान लगातार नापाक साजिश रच रहा है। अब पाकिस्तान भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को परेशान कर रहा है। इस बीच पड़ोसी देश की राजधानी इस्लामाबाद में दो भारतीय अधिकारियों के गायब होने की सूचना है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी करीब दो घंटे से गायब हैं। लापता अधिकारियों की तलाश हो रही है। इसके साथ ही इस मामले को पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने उठाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ के दो ड्राइवर ड्यूटी पर दफ्तर से बाहर गए हुए थे, हालांकि वह अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाए हैं। अब आशंका है कि कहीं उन अधिकारियों का अपहरण तो नहीं हुआ है। पाकिस्तान की सरकार को अधिकारियों के लापता होने की जानकारी दे दी गई है। साथ ही ड्राइवों र की तलाश भी हो रही है।

यह भी पढ़ें...बड़ी साजिश का खुलासा: गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ शुरू, घाटी में खतरनाक मंसूबे

इससे पहले इस्लामाबाद में भारत के राजनयिक को डराने की कोशिश हुई थी। आईएसआई एजेंटों ने जासूसी के लिए भारतीय राजनयिक का पीछा किया। इस मामले पर भारत ने पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध जताया था।

यह भी पढ़ें...चीन ने नेपाल को भारत के खिलाफ उकसाया! देश को बर्बादी की तरफ ले जा रहे ओली

इस्लामाबाद में तैनात शीर्ष भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया को आईएसआई ने परेशान किया था। गौरव अहलूवालिया को डराने की कोशिश भी हो रही थी, तो वहीं बाइक के जरिए गौरव अहलूवालिया का पीछा भी किया गया था।

यह भी पढ़ें...रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी IRS अफसर ने दी जान, सता रहा था इस बात का डर

इस समझौतों का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान

भारत की सरकार ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि उसका वह वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशन्स, 1961 और बाइलेटरल 1992 कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहा है। यह समझौता दोनों देशों ने राजनयिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए साइन किए थे। भारत ने पाकिस्तान को लिखे नोट में कहा है कि भारतीय उच्चायोग और उसके स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें वियाना कन्वेन्शन के मुताबिक काम जारी रखने की इजाजत दी जाए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story