×

अमेरिका में हाहाकार: हालात हुए बेहद खराब, एक हफ्ते में पांच हजार मौतें

दुनियाभर में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। इस महामारी से सबसे बुरी तरह से अमेरिका प्रभावित हुआ है।

Shreya
Published on: 19 July 2020 7:59 AM GMT
अमेरिका में हाहाकार: हालात हुए बेहद खराब, एक हफ्ते में पांच हजार मौतें
X

वॉशिंगटन: दुनियाभर में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। इस महामारी से सबसे बुरी तरह से अमेरिका प्रभावित हुआ है। यहां पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बता दें कि अमेरिका के 50 में से 43 राज्यों में बीते दो हफ्तों से लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक यहां पर कोरोना से कुल 37 लाख 11 हजार 297 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि अब तक महामारी की चपेट में आकर एक लाख 42 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: यहां चेकिंग में चली गोलीः मुठभेड़ में घायल हुआ गोकशी का अभियुक्त

हर सप्ताह में करीब पांच हजार लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में हर सप्ताह करीब पांच हजार लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। अमेरिका में जून के अंत से कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अमेरिका में कोरोना वायरस के हालात दिन पे दिन बदतर होते जा रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि पिछले एक हफ्ते में यहां पर वायरस से रिकॉर्ड पांच हजार छह सौ लोगों की मौत हुई है, यह आंकड़ा महामारी के शुरुआत से स्वीडन में हुई कुल मौतों के बराबर है।

यह भी पढ़ें: कोरोना और नीतीशः क्या सीएम की गलती से फैली महामारी, ये है सच

अमेरिकी काउंटियों में सबसे ज्यादा बुरे हालात

अमेरिकी काउंटियों में हालात सबसे भयावह हैं। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वहां पर अब शवों को रखने की जगह तक नहीं बची है। ज्यादातर मुर्दाघर (morgue) पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। अब यहां पर शवों को रखने के लिए बड़े-बड़े 14 कुलर मंगाए गए हैं, जिनमें 280 शवों को रखने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें: बढ़ेंगी योगी की मुश्किलेंः आ रहीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस में नई जान फूंकने की तैयारी

बीते सात महीने में छह लाख लोगों की कोरोना से हुई मौत

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने वैश्विक स्तर पर लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस मामलों में रिकॉर्ड दो लाख 59 हजार 848 बढ़ोत्तरी दर्ज की है। इससे पहले शुक्रवार को सर्वाधिक दो लाख 37 हजार 743 मामले किए गए थे। बता दें कि बीते सात महीने में तकरीबन छह लाख लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: कांप उठा जिला: युवक ने महिला को मारी गोली, फिर खुद के साथ किया ऐसा

ये देश हुए सबसे अधिक प्रभावित

अगर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मामलों की बात की जाए तो अब तक दुनियाभर में एक करोड़ 42 लाख 46 हजार 121 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक छह लाख एक हजार 512 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है।

यहां पर कितने मामले?

अमेरिका में 37 लाख 11 हजार 297 मामले और एक लाख 42 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं ब्राजील में 20 लाख मामले सामने आए और 78 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में अब तक दस लाख से ज्यादा मामले सामने आए और अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: आंधी-बारिश लाई तबाही: लाखों लोगों की जान पर आई आफत, हाई-अलर्ट जारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story