×

चीन-पाक पर गिरेंगे बम: भारत को मिलेगा F- 18 लड़ाकू विमान, मजबूत होगी नौसेना

अमेरिका ने एक बार फिर अपनी सच्ची दोस्ती का परिचय दिया है। दरअसल, यूएस ने भारतीय नौसेना को अपने F- 18 नौसेनिक लड़ाकू विमान देने की पेशकश की है। 

Shreya
Published on: 28 Oct 2020 10:24 AM GMT
चीन-पाक पर गिरेंगे बम: भारत को मिलेगा F- 18 लड़ाकू विमान, मजबूत होगी नौसेना
X
चीन-पाक पर गिरेंगे बम: भारत को मिलेगा F- 18 लड़ाकू विमान, मजबूत होगी नौसेना

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ विवाद शुरू होने के बाद से ही अमेरिका भारत के पक्ष में खड़ा है। अमेरिका ने कई बार भारत का पक्ष लेकर अपनी दोस्ती का परिचय दिया है। इस बीच बुधवार को यूएस ने विमान वाहकों के लिए लड़ाकू जेट की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना को अपने F- 18 नौसेनिक लड़ाकू विमान देने की पेशकश की है।

अमेरिका ने की F- 18 नौसेनिक लड़ाकू विमान देने की पेशकश

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने 2 + 2 वार्ता के दौरान भारतीय नौसेना को अपने F- 18 नौसेनिक लड़ाकू विमान देने की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन नेवी को मानवरहित जेट 'सी गार्जियन' सहित कई अन्य प्रणालियों के साथ F- 18 नौसेनिक लड़ाकू विमानों को खरीदने की पेशकश की गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो से छंटनी हुए युवक को आगे कर बोले राहुल, बिहार में नहीं होता ऐसा

भारतीय नौसेना ने कुछ साल पहले जताई थी ये इच्छा

बता दें कि भारतीय नौसेना की ओर से कुछ साल पहले 57 नौसैनिक लड़ाकू जेट खरीदने की इच्छा जताई गई थी। अब अमेरिका की ओर से F- 18 नौसेनिक लड़ाकू विमान देने की पेशकश की गई है। फिलहाल इंडियन नेवी वर्तमान और भविष्य की जरुरतों के लिए F- 18 और राफेल लड़ाकू विमानों का आकलन कर रही है।

यह भी पढ़ें: मिसाल बनी नीट टॉपर: सीएम योगी ने किया सम्मानित, न्यूरो सर्जन बनेंगी आकांक्षा सिंह

f-18 (फोटो- सोशल मीडिया)

बता दें कि भारतीय नौसेना के लिए F- 18 और राफेल नौसेना लड़ाकू विमान INS विक्रमादित्य पोत से उड़ान भरने और उतरने के लिए अपने संबंधित फाइटर प्लेन की क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अगर अमेरिका द्वारा पेश किए गए F- 18 नौसेनिक लड़ाकू विमान की बात की जाए तो यह उस विमान का उन्नत संस्करण है, जिसकी 126 मल्टीरोल मीडियम कॉम्बैट, एयरक्राफ्ट की आवश्यकता के लिए इंडियन एयर फोर्स को पेशकश की गई थी।

सरकारी प्रस्ताव के तहत विमान को प्रदान करने की पेशकश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने टू प्लस टू वार्ता के दौरान दोनों देशों के रक्षा प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में अपने नौसैनिक लड़ाकू विमान एफ-18 को एक सरकारी प्रस्ताव के तहत प्रदान करने की पेशकश की है।

यह भी पढ़ें: मेरा बलात्कार हो सकता था: सनसनी बन गई दिग्गज एक्ट्रेस, ऑडियो आया सामने

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story