×

पुतिन की बेटियों की ऐसी तस्वीरें कर दीं लीक, करीबी ने दिया धोखा

एक मीडिया प्रकाशन की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की दो बेटियों मारिया और कैटरीना की फोटोज लीक कर दी गई हैं। ये दोनों पुतिन की पूर्व पत्नी से हुई बेटियां हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 27 Jun 2020 2:01 PM GMT
पुतिन की बेटियों की ऐसी तस्वीरें कर दीं लीक, करीबी ने दिया धोखा
X

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके सामने आने के बाद से रूस में तो हड़कंप मचना तय ही है। सभी इस बात से वाकिफ हैं कि रूसी राष्ट्रपति की लाइफ काफी सीक्रेट रखी जाती है।

पुतिन के परिवार के लोगों की जिंदगी भी काफी सीक्रेट रखी जाती है। इसलिए उनके परिवार के लोगों की बेहद कम तस्वीरें या खबरें मीडिया में सामने आती हैं। लेकिन अब रूस के राष्ट्रपति के ही एक पूर्व सहयोगी ने पुतिन की बेटियों की तस्वीरें लीक कर दी हैं।

पुतिन के करीबी ने लीक कीं फोटोज

एक मीडिया प्रकाशन की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की दो बेटियों मारिया और कैटरीना की फोटोज लीक कर दी गई हैं। ये दोनों पुतिन की पूर्व पत्नी से हुई बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन की बेटियों की ये फोटोज सन् 1999 के बाद की हैं। जब पुतिन पहली बार रूस की सत्ता पर काबिज हुए थे। समझा जा रहा है कि इन फोटोज को पूर्व अरबपति सरजेई पुगाचेव ने पुतिन को परेशान करने के लिए लीक की हैं।

ये भी पढ़ें- UP Board result 2020: इस काॅलेज का दबदबा, 18 परीक्षार्थियों ने जिले में किया टॉप

ये भी पढ़ें- UP Board result 2020: इस काॅलेज का दबदबा, 18 परीक्षार्थियों ने जिले में किया टॉप

57 साल के पुगाचेव एक वक्त में पुतिन के करीबियों में शामिल थे। लेकिन इसी हफ्ते पुगाचेव रूस के खिलाफ एक मुकदमे में 10824 करोड़ रुपये हार गए। 1999 में पुतिन के राष्ट्रपति बनने के पीछे पुगाचेव का योगदान भी समझा जाता है। लेकिन करीब 10 साल बाद पुगाचेव रूस छोड़कर फ्रांस आ गए और फ्रांस की नागरिकता भी ले ली।

पुतिन ने हमेशा रखा लाइमलाइट से दूर

ये भी पढ़ें- राधा स्वामी में बना देश का सबसे बड़ा कोविड सेंटर, साथ पहुंचे शाह और केजरीवाल

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हमेशा से अपने बच्चों को चकाचौंध से दूर रखा है। ऐसा समझा जाता है कि अब इन बेटियों की उम्र 30 साल से अधिक हो गई है। वहीं, एक रिपोर्ट में पुगाचेव ने कहा है कि ये फोटोज उनकी वेबसाइट पर पहले से थीं, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया था।

ये भी पढ़ें- BJP में शामिल 5 दिग्गज: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पार्टी में मचा हड़कंप

एक रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुतिन की 35 साल की बेटी मारिया मेडिकल रिसर्च में काम कर रही हैं। ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने नीदरलैंड के एक व्यापारी से शादी की है। 33 साल की कैटरीना के बारे में कहा जाता है कि वह रूस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव के साथ काम कर रही हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story