×

रूस की इन देशों को धमकी, कहा- अगर किया ऐसा तो करेंगे परमाणु हमला

रूस ने अपने परमाणु नीति में बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद अब रूस ने घोषणा की है कि किसी देश ने उसके ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया तो वह उसके जवाब में परमाणु बम से हमला करेगा।

Newstrack
Published on: 8 Aug 2020 6:00 AM GMT
रूस की इन देशों को धमकी, कहा- अगर किया ऐसा तो करेंगे परमाणु हमला
X
Russia President Vladimir Putin

मास्को: रूस ने अपने परमाणु नीति में बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद अब रूस ने घोषणा की है कि किसी देश ने उसके ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया तो वह उसके जवाब में परमाणु बम से हमला करेगा।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने परमाणु हमला करने की शर्तों में हुए बदलाव की जानकारी दी। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि किसी भी देश द्वारा मिसाइल से किए गए हमले को परमाणु लैस मिसाइल के रूप में अटैक माना जाएगा।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अखबार रेड स्टार ने टॉप मिलिट्री साइंटिस्ट अलेक्जेंडर खारापिन और रूस के जनरल स्टाफ सदस्य एंड्री स्टर्लिन के हवाले से यह बात कही है। कहा गया है कि किसी भी ऑटोमेटिक मिसाइल से हुए हमले की देश के शीर्ष नेतृत्व को इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। अखबार आगे लिखता है कि उस समय की परिस्थिति के मुताबिक न्यूक्लियर फोर्स के प्रतिक्रिया के पैमाने का फैसला करेगा।

Russia President Vladimir Putin रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

यह भी पढ़ें...UP में फिर अपहरण: 5 साल के बच्चे को उठा ले गए बदमाश, मांगी 30 लाख की फिरौती

जानिए रूस ने क्यों लिया ऐसा फैसला

अखबार ने बताया रूसी मिसाइल की किसी हमले को डिटेक्ट करने वाली चेतावनी प्रणाली यह निर्धारण करने में सक्षम है कि दागी गई मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस है या नहीं। ऐसे में सबसे खराब स्थिति के मुताबिक परमाणु हमला करने का फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें...घनघोर लापरवाही: इन 11 राज्यों ने नहीं बांटा गरीबों को मुफ्त राशन

अमेरिका और रूस में हथियारों के लिए जंग होगी तेज

अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को कम करने का समझौता 5 फरवरी 2021 को खत्म हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते की तारीख को आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता रूस के पक्ष में है।

Russian Nuclear Missile रूस की परमाणु मिसाइल

यह भी पढ़ें...अगस्त में तबाही! एक हफ्ते में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आंकड़े जान उड़ जायेंगे होश

बता दें कि यह समझौता रणनीतिक परमाणु वारहेड्स की संख्या को सीमित करता है और दोनों देशों को एक दूसरे की निगरानी करने की इजाजत देता है। अगर यह समझौता खत्म हो जाता है तो दोनों देशों के बीच फिर से हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story