×

महा अमीर शख्स: दुनियाभर में बजाता इनका डंका, अरबों-खरबों की संपत्ति के मालिक

7 अजूबों के बारे में आप जानते हैं, लेकिन क्या आप विश्व के सबसे अमीर लोगों के बारे में जानते हैं। विश्व के इतिहास में सबसे ज्यादा अमीर इंसान मनसा मूसा था। इस रहीसजादे शख्स का जन्म माली में हुआ और वो वहीं का राजा भी था।

Newstrack
Published on: 27 Aug 2020 10:47 AM GMT
महा अमीर शख्स: दुनियाभर में बजाता इनका डंका, अरबों-खरबों की संपत्ति के मालिक
X
महा अमीर शख्स: दुनियाभर में बजाता इनका डंका, अरबों-खरबों की संपत्ति के मालिक

नई दिल्ली। 7 अजूबों के बारे में आप जानते हैं, लेकिन क्या आप विश्व के सबसे अमीर लोगों के बारे में जानते हैं। विश्व के इतिहास में सबसे ज्यादा अमीर इंसान मनसा मूसा था। इस रहीसजादे शख्स का जन्म माली में हुआ और वो वहीं का राजा भी था। सबसे अमीर मनसा मूसा की कुल संपत्ति 27,200 अरब रुपए आंकी गई थी।

ये भी पढ़ें... मालिक हो तो ऐसा, एमडी का शव घर भेजने के लिए 60 लाख में बुक कर दिया प्लेन

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

मनसा मूसा के बाद यूनाइटेड किंगडम के व्यवसायी ऐंड्रू कार्नेगी यूनाइटेड किंगडम के व्यवसायी थे। उनका जन्म 25 नवंबर 1835 को हुआ था। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 21080 अरब रुपए आंकी गई थी।

आगे रूस के राजा निकोलाई अलेक्जेंड्रोविच दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 21040 अरब रुपए आंकी जाती है।

इसके बाद हैदराबाद के शासक मीर उस्मान अली खान भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नाम लिखा हुआ हैं। उनकी कुल संपत्ति 15640 अरब रुपए आंकी जाती है।

richest people

फोर्ड मोटर्स के मालिक हैनरी फोर्ड

मशहूर फोर्ड मोटर्स के मालिक हैनरी फोर्ड भी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में नाम है। उनकी कुल संपत्ति कुल 13532 अरब रुपए आंकी गई थी। उनका जन्म अमेरिका के मिशिगन में हुआ था।

ये भी पढ़ें...चिकित्सकों से दुर्व्यवहार: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने जाहिर की नाराजगी, लिखा पत्र

फिर छठवें नंबर पर अमेरिका के कॉर्नेलियस वेंडरबिल्ट का नाम आता है। उनका जन्म 1794 को हुआ था और उनकी कुल संपत्ति 12580 करोड़ रुपए थी।

अब सातवें नम्बर पर लिस्ट में एलन रुफस का नाम आता है। वो एक विजेता था, जिसका जन्म 1040 ई. में हुआ था। अमेरिका के एलन की कुल संपत्ति 12580 अरब रुपए आंकी जाती है।

आठवें स्थान पर मिलिट्री लीडर विलियम डी वॉरेन का नाम आता है। इनकी कुल संपत्ति करीब 10004.8 अरब रुपए थी।

सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नौवें नंबर पर जॉन जैकब का नाम आता है। 1830 में उनका जन्म हुआ था और वो व्यवसायी थे। उनकी कुल संपत्ति 8228 अरब रुपए थी। ये काफी मशहूर भी थे।

ये भी पढ़ें...हिमाचल में मची तबाही: बारिश के कहर से जूझते लोग, सामने आई आफत की तस्वीरें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story