Mahindra Bolero 2023 Price: तीन वेरिएंट्स बी4, बी6 और बी6 ऑप्ट डैशिंग इंजन के साथ मात्र इतनी कीमत में

Mahindra Bolero 2023 Price in India: बी4 वेरिएंट में आपको बेसिक फीचर्स मिलते हैं जैसे कि एसी, पावर स्टीयरिंग, डीसी पावर आउटलेट आदि। बी6 वेरिएंट में आपको इससे अधिक फीचर्स मिलते हैं जैसे कि पावर विंडोज, पावर डोर लॉक, सेंट्रल लॉकिंग, रिमोट की, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स आदि।

Update: 2023-05-01 14:45 GMT
2023 Mahindra Bolero (social media)

Mahindra Bolero 2023 Price in India: भारत में महिंद्रा ऑटो मेकर कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी कार बोलेरो का अब बीएस6 अपग्रेडेड वर्जन मार्केट में उतार चुकी है। 2023 बोलेरो को अपने लॉन्च के बाद ग्राहकों की जबरदस्त मांग से टॉप सेलिंग सेगमेंट की लिस्ट में शुमार हो गया है। महिंद्रा बोलेरो भारतीय बाजार में दो दशक से अधिक समय से बेहतरीन SUVs व्हीकल बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इस कंपनी के लगभग सभी सेगमेंट्स की मजबूत बिल्ड क्वालिटी, उच्च ग्राउंड क्लियरेंस और शक्तिशाली इंजन के कारण, यह शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद एसयूवी कार साबित हुई है।

लॉन्ग रूट पर हेवी ड्यूटी देने वाली इस व्हीकल में फीचर्स की बात करें तो इसके साथ मिलने वाले स्पेसिफिकेशन इस रेंज में मिलने वाली दूसरी SUVs की तुलना में महिंद्रा के इस सेगमेंट को बेहद खास बनाते हैं। यदि आप एक एसयूवी कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो 2023 महिंद्रा बोलेरो (2023 Mahindra Bolero) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने यह जानकारी दी है कि उसने पिछले पिछले वित्त वर्ष में अपनी सबसे पॉपुलर बोलेरो एसयूवी के लिए सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की गई है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में इस मॉडल की 1 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री का बंपर रिकॉर्ड दर्ज किया है।

महिंद्रा ने अपनी इस एसयूवी को साल 2000 में देश में लॉन्च करने के बाद उम्मीद से कहीं ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी। यही वजह है कि अपनी मार्केट में एंट्री दर्ज कराने के बाद से अब तक 14 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा बना चुकी है। दो वर्ष पहले साल 2021 में लॉन्च किया गया इसका नियो मॉडल भी बाजार में अपनी ग्राहकों को खासा पसंद आ रहा है। इस सेगमेंट को खासकर युवा ग्राहक सबसे पसंद कर रहे हैं। यह एसयूवी महिंद्रा के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।आइए जानते हैं महिंद्रा कंपनी के इस बेजोड़ सेगमेंट न्यू बलेनो 2023 से जुड़े डिटेल्स...

क्या कहते हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के अध्यक्ष

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 2023 एसयूवी की कुल 1,00,577 यूनिट्स की बिक्री की है। यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 30 वाहनों में 7वें पायदान पर रही। जो कि इस सेगमेंट में अन्य कारों को तगड़ी टक्कर देती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव क्षेत्र के अध्यक्ष वीजय नाकरा ने बताया कि “अब तक कुल 1.4 मिलियन से अधिक बिक्री के साथ, यह एसयूवी मोस्ट डिमांडिंग कार की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। यह देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री ग्राहकों के अंदर हमारे प्रति विश्वास को दिखाता है। इसी के साथ जुलाई 2021 में लॉन्च हुई गई बोलेरो नियो भी टियर 1 और शहरी बाजारों में बहुत अधिक लोकप्रिय है और यह नए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।"

क्या खास है नई महिंद्रा 2023 बोलेरो में

2023 में लॉन्च होने वाली 2023 Mahindra Bolero में कई मायने में अपने ओल्ड सेगमेंट से कहीं ज़्यादा बेहतर हो चुकी है। इस सेगमेंट के फीचर्स से लेकर इसका लुक और डिजाइन भी पूर्णतः नया हो गया है। नई बोलेरो का फ्रंट लुक को काफी ज्यादा ट्रेंडी बनाया गया है। जिसमें नया ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और डायमंड-कट अंडर-गार्ड शामिल हैं। साथ ही यह एक नया बंपर भी जोड़ा गया है।

नई महिंद्रा बोलेरो 2023 का स्पेसिफिकेशन

नई महिंद्रा बोलेरो 2023 मॉडल में बदलाव की बात करें तो इसके इंजन की स्पेसिफिकेशन को भी अपडेट किया गया है। नया मॉडल 1.5 लीटर महिंद्रा mHawk इंजन के साथ शामिल है, जो 75 बीएचपी का पावर और 210 न्यूटन मीटर की टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। यह इंजन एक 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। नई महिंद्रा बोलेरो में कॉम्फर्ट और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। जिसमें बोलेरो में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग, एबीएस और ईबीडी शामिल होंगे। इसके अलावा, नई बोलेरो में एयरबैग और पार्किंग सेंसर को इस ने अपने नए वेरिएंट में भी बदलाव कर गाड़ी को और बेहतर बनाने के लिए उच्च स्तर की तकनीक को शामिल किया है।

यहां से हो रही बंपर बुकिंग

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में कच्ची पक्की सड़कों पर अपना जाबांज परफॉर्मेंस देने वाली गाड़ी
नई बलेरो 2023 की शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों से बंपर बुकिंग आ रहीं हैं। नई महिंद्रा 2023 बोलेरो की खासियत यह है कि सिटिंग स्पेस बहुत ज्यादा होने के साथ ही ग्रामीण अंचल में उबड़ खाबड़ सड़कों पर भी इसका रिस्पांस काफी अच्छा मिलता है। इन्हीं कारणों से आज भी ग्रामीण इलाको में महिंद्रा बोलेरो का बोलबाला है।

महिंद्रा Bolero वेरिएंट्स और कीमत

बेलेरो न्यू सेगमेंट में अलग से एयरबैग के बदले महिंद्रा कंपनी ने इस नई Bolero 2023 SUV की कीमतों में मामूली इजाफा किया है। बोलेरो तीन वेरिएंट्स बी4, बी6 और बी6 ऑप्ट में आती है जिनकी कीमतें14,000-16,000 रुपये तक बढ़ाई गई है।

Tags:    

Similar News