Nitish Cabinet Expansion: कौन हैं बिहार कैबिनेट के नए मंत्री रत्नेश सदा, आज ली शपथ

Nitish Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में शामलि हुए रत्नेश सदा महादलित समुदाय से आते हैं। रत्नेश सदा सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र के बलिया सिमर गांव के रहने वाले हैं।

Update: 2023-06-16 08:34 GMT
मंत्रिपद की शपथ लेते रत्नेश सदा (सोशल मीडिया)

Nitish Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल से बीते दिन संतोष सुमन के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद आज शुक्रवार (16 जून) को कैबिनेट का विस्तार किया गया। कैबिनेट में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) विधायक रत्नेश सदा को शामिल किया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रत्नेश सदा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। रत्नेश सदा को सीएम नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है।

कौन हैं रत्नेश सदा?

नीतीश कैबिनेट में शामलि हुए रत्नेश सदा महादलित समुदाय से आते हैं। रत्नेश सदा सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र के बलिया सिमर गांव के रहने वाले हैं। सदा वर्तमान में सहरसा जिले के सोनबरसा से विधायक हैं। रत्नेश सदा विधायक के साथ ही महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। रत्नेश सदा के सियासी सफर की बात की जाए तो वह लगातार तीन बार से विधायक हैं। वह 2010 में पहली बार विधायक चुने गए थे। रत्नेश सदा अपने क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं, इसी कारण से वह लगातार तीन बार से जीतकर विधानभवन पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि सदा को नीतीश मंत्रिमंडल में एससी-एसटी वेलफेयर मंत्री बनाया जा सकता है, क्योंक यही मंत्रिपद संतोष सुमन के पास में था।

मुसहर समाज से आते हें रत्नेश सदा

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मंत्रिमंडल से जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफा के बाद उसी समुदाय को किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात कही जा रही थी। जो आज नीतीश सरकार ने पूरी कर दी। इससे महादलित समुदाय में एक संदेश जाएगा की संतोष सुमन के जाने के बाद भी उनके समाज के लोगों को महागठबंधन में प्रतिनिधित्व मिल रहा है।

बता दें कि बिहार में अभी सीएम सहित 29 मंत्री है। रत्नेश सदा के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाने के बाद मंत्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब 35 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में रत्नेश सदा के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाने के बाद पांच मंत्रियों की जगह अभी भी खाली है।

Tags:    

Similar News