Bihar Crime News: सासाराम में RJD नेता को पहले प्रणाम किया फिर मार दी गोली, मृतक लालू-तेजस्वी के थे करीबी

Bihar Crime News: रविवार की सुबह करीब हथियारों से लैस अपराधियों ने राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। दो वर्ष पहले भी उनकी हत्या का प्रयास किया गया था।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-04 10:52 GMT

सासाराम में दिनदहाड़े RJD नेता की गोली मारकर हत्‍या

Bihar Crime News : बिहार के सासाराम में रविवार (04 सितंबर 2022) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से जिले में सनसनी फैली है। अपराधियों ने इस वारदात को सासाराम के करगहर में अंजाम दिया। बताया जाता है, कि रविवार की सुबह करीब हथियारों से लैस अपराधियों ने राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता विजेंद्र यादव (RJD Leader Vijendra Yadav Murder) की गोली मारकर हत्या कर दी। विजेंद्र करगहर के पूर्व प्रखंड प्रमुख और पैक्स के अध्यक्ष थे। दो वर्ष पहले भी उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। 

क्या है मामला? 

सासाराम जिले के करगहर थाना क्षेत्र के नीम डिहरा गांव में रविवार सुबह राजद नेता विजेंद्र यादव की  गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व प्रमुख करगहर स्थित अपने निवास से सुबह नीम डिहरा गांव अपने खेत पर गए थे। तभी उन पर हमला किया गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल सासाराम भेजने की तैयारी में है।

पहले प्रणाम किया, फिर गोली मार दी  

परिजनों का कहना है कि सहदैया नदी के किनारे नीम डिहरा गांव में पूर्व प्रमुख अपने खेत में खाद डलवा रहे थे। तभी बाइक पर दो लोग पहुंचे। उन लोगों ने प्रमुख को प्रणाम किया, फिर नजदीक से गोली मार दी। पूर्व प्रमुख को दो गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से भाग निकले।

चार साल पहले भी हुआ था हमला

परिजनों का कहना है कि विजेंद्र सिंह पर चार साल पहले भी करगहर बाजार में सेमरी मोड़ के पास हमला हुआ था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए थे। बता दें कि विजेन्द्र सिंह की क्षेत्र में राजनीतिक रूप से अच्छी पकड़ थी, उनकी पत्नी भी एक बार जिला पार्षद रही है। वे वर्तमान में पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी थे।

Tags:    

Similar News