विवाहिता को घर से उठा ले गया पूर्व पंचायत सदस्य, हथियार के बल पर किया रेप

बिहार के बेतिया- नरकटियागंज से एक ऐसी घटना सामने आई जो शर्मसार कर देने वाला है। यहा हथियार के बल पर एक महिला को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

Update: 2021-02-25 06:01 GMT
हथियार के बल पर किया दुष्कर्म

बेतिया: बिहार के बेतिया- नरकटियागंज से एक ऐसी घटना सामने आई जो शर्मसार कर देने वाला है। यहा हथियार के बल पर एक महिला को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मगढ़ारी गांव की है। पीड़ित महिला ने अपने पर हुए दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से शुरू की छानबीन

इस घटना के बाद से शिकारपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता के पति ने बताया कि गांव के ही रामविलास पटेल ने पहले भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म कीकोशिश की थी। घटना के बारे में बात करते हुए पीड़िता के पति ने बताया कि देर रात आरोपी घर में गुसा और बन्दूक के बल पर महिला को सरेह में ले गया खींचकर ले गया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें : बिहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, भिड़े पुलिस और शराब तस्कर, दरोगा की मौत

थाने में कराई शिकायत दर्ज

पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद दोनों शिकारपुर थाना जा कर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बारे में शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

उन्होंने आगे बताया कि महिला के साथ उनके पति का भी बयान दर्ज किया गया है। आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य है। इस साल पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में पुलिस आरोपी की पूरी तरह से पड़ताल करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार ने कहा- बिहार को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News