Amit Shah in Bihar: नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो गए हैं, किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे-अमित शाह

Amit Shah in Bihar: अमित शाह ने कहा कि नीतीश से नहीं सम्हल रहा बिहार। कहा बिहार में फिर जंगल राज लौट आया है। भाजपा सरकार लाइए दंगाईयों को उल्टा कर सीधा कर देंगे।

Update: 2023-04-02 08:01 GMT
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोशल मीडिया)

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2 अप्रैल को बिहार में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं, अब किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। उन्होने कहा कि बिहार में एक बार फिर जंगल राज लौट आया है। भाजपा सरकार लाइ हम सबको ठीक कर देंगे। इस बीच उन्होने गठबंधन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के बाद महा गठबंधन भी खत्म हो जाएगा।

मोदी सरकार में 1.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ-अमित शाह

अमित शाह ने बिहार वासियों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने अभी तक 1.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण करा चुकी है। मोदी ने देश को हर स्तर पर सुरक्षित करने का काम किया।

अपने ही वजन से गिर जाएगी गठबंधन की सरकार- अमित शाह

शाह ने कहा कि गठबंधन सरकार अपने ही वजन से गिर जाएगी। कमल की सरकार एक बार फिर से खिलने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रत्येक पंचायत में कॉपरेटिव डेयरी बनाने का काम BJP की सरकार करेगी।

पीएम बनने के मोह में भ्रष्टाचारियों के साथ चले गए नीतीश बाबू-शाह

गृह मंत्री नें कहा कि प्रधानमंत्री बनने के मोह में नीतिश विपक्षियों के साथ चले गए। जदयू धारा 370 के पक्ष में नहीं थी। विपक्ष के विरोध के बावजूद अयोध्या में आसमान से भी ऊंचा भगवान राम का मंदिर बनना शुरू हो गया है।

बिहार सरकार पर निसाना साधते हुए शाह ने कहा कि बिहारशरीफ-नालंदा में आग लगी, सासाराम में आग लगी है। 2024 और 2025 में भाजपा सरकार लाइए। दंगाईयों को उल्टा कर सीधा कर देंगे।

अमित शाह ने पूछा कि क्या 2025 में बिहार में भाजपा सरकार बनाएंगे। मोदी को एक बार फिर जिताएंगे। इसके बाद उन्होने कहा कि अब नीतीश के साथ न चुनाव लड़ेंगे न उनका सहयोग लेंगे। नीतीश ने कई लोगों को धोखा दिया है। अब भाजपा न नीतीश के साथ जाएगी, न साथ लेगी। 2024 के बाद महागठबंधन खत्म हो जाएगा। इसके बाद उन्होने सासाराम न जा पाने पर माफी मांगी। कहा बिहार में फिर जंगल राज लौट आया है।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शनिवार को पटना पहुंचे शाह का नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक होटल में पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की और इन दिनों हो रही घटनाओं के बारे में जानकाली ली।

सासाराम में रद्द हो गया कार्यक्रम

सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार के सासाराम में बीजेपी आज बड़ा कार्यक्रम करने वाली थी। पार्टी के नेता इसे सफल बनाने के लिए लंबे समय से काम कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह का खासतौर पर बिहार दौरा हो रहा था, जिसकी चर्चा काफी दिनों से मीडिया में थी। सीएम नीतीश कुमार भी इसे लेकर संकेतों में बीजेपी पर हमला बोल चुके थे। लेकिन बीजेपी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।

शुक्रवार को यानी रामनवमी के दिन सासाराम में जमकर उपद्रव हुआ, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने वहां धारा-144 लगा दिया। बिहार पुलिस ने सम्राट अशोक जयंती समारोह की अनुमति बीजेपी को नहीं दी। भाजपा नेताओं के तमाम कोशिशों के बावजूद परमिशन नहीं मिला और अंततः कार्यक्रम रद्द हो गया। इसलिए अमित शाह रविवार को सासाराम नहीं आएंगे। बीजेपी नेताओं का कहना है कि सासाराम में निकट भविष्य में बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें शाह भी शामिल होंगे।

दो जिलों में हालात अब भी तनावपूर्ण

रामनवमी के दिन बिहार के कई जिलों और शहरों में हिंसक झड़प के कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा, सासाराम और बिहारशरीफ में भारी उप्रदव देखऩे को मिला। रोहतास के सासाराम में शनिवार देर शाम बम विस्फोट की घटना भी सामने आई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इलाके में धारा-144 लगा हुआ है। स्कूल-कॉलेज 4 अप्रैल तक बंद रखे गए हैं।

Tags:    

Similar News