Bihar: महिला को अगवा कर खेत में किया रेप, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Bihar: बक्सर स्टेशन के पास एक महिला से गैंगरेप हुआ है। पीड़िता ने कहा कि 3 युवक ने अगवा कर लिया और स्कार्पियो में बैठा लिया। इसके बाद खेत में लेकर जाकर बारी-बारी से रेप किया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-28 09:28 GMT

Gang Rape In Bijnor (image social media)

Bihar: बक्सर स्टेशन (Buxar Station) के पास एक महिला से गैंगरेप (Gangrape In Buxar) हुआ है। सदर अस्पताल में उसका अस्पताल चल रहा है। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि महिला की स्थिति अभी सुधार है। महिला युवकों को पहचान नहीं रही है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

महिला के अनुसार गैंगरेप करने वाले उसे इटाढ़ी रोड रेलवे क्रॉसिंग (Itadi Road Railway Crossing) के पास छोड़ भाग गए। स्टेशन पर भीख मांगने वाले द्वारा उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिस का कहना है कि मामला जैसे ही संज्ञान में आया है वैसे ही सदर अस्पताल में महिला थाना, नगर थाना और GRP पहुंच महिला का फर्द बयान ले मामले की छानबीन में जुटे हुए है।

3 युवक ने अगवा कर स्कार्पियो में उठाकर खेत में किया रेप: पीड़ित महिला

पीड़ित महिला द्वारा बताया गया कि शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वालों ने छोड़ दिया तो मायके में रह रही थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही मायके वालों द्वारा भी घर से निकाल दिया गया। उसके बाद पीड़ित महिला ने स्टेशन परिसर में पनाह लिया था। रविवार की देर शाम वह समोसा खरीद रही थी, तभी 3 युवक ने अगवा कर लिया और स्कार्पियो में बैठा लिया। इसके बाद खेत में लेकर जाकर बारी-बारी से रेप किया। महिला ने यह भी बताया कि 3 साल पहले यानी दिसंबर 2019 में भी उसके साथ शहर के विश्वामित्रा होटल में काम देने के बहाने बुलाकर रेप किया था। हालांकि इस मामले में सभी आरोपी जेल में हैं।

मामले में पुलिस ने पीड़िता का फर्ज बयान

वहीं, सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि रविवार देर रात महिला हॉस्पिटल पहुंची थी। उसने अपना तकलीफ बताया जिसका इलाज किया गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पीड़िता का फर्ज बयान ले गया है।

मामले पर चल रही है कार्रवाई: पुलिस

पुलिस का कहना है कि अगवा करने वालों की पहचान में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Tags:    

Similar News