Nitish Kumar Oath: बिहार में फिर 'नीतीशे सरकार', 8वीं बार बने राज्य के मुख्यमंत्री, तेजस्वी दूसरी बार डिप्टी सीएम

Written By :  aman
Update: 2022-08-10 08:45 GMT
Live Updates - Page 2
2022-08-10 07:31 GMT

लालू, नीतीश में हुई बातचीत, राजद सुप्रीमो ने सराहा

नीतीश कुमार ने बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को फोन किया। आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सभी राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी नीतीश ने लालू प्रसाद यादव को दी। लालू ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने उनके फैसले की सराहना की।

2022-08-10 07:28 GMT

शरद पवार बोले- 'नीतीश ने महाराष्ट्र से लिया सबक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने आज बिहार की बदलती सियासत पर टिप्पणी दी। उन्होंने कहा, कि 'महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ, उसे देखकर नीतीश कुमार ने ये सोचा होगा कि अगर वे भारतीय जनता पार्टी के साथ रहते हैं, तो उनके साथ क्या होगा? इसलिए उन्होंने तुरंत इस्तीफा दिया। बीजेपी से अपने रिश्ते खत्म कर लिए।'

2022-08-10 07:00 GMT

मनोज झा ने कहा- ये जनादेश की घर वापसी

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बुधवार को कहा, 'ये सिर्फ सरकार शपथ नहीं लेने जा रही है, बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के जनादेश की घर वापसी हो रही है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे दौर में जब मौजूदा बीजेपी ने ये तय कर लिया है, कि लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत करना है। बिहार ने एक संदेश दिया है।'

2022-08-10 06:56 GMT

बिहार बीजेपी ने बुलाई बैठक


2022-08-10 06:54 GMT

RJD ने किया ट्वीट 

भारतीय लोकतंत्र पर चढ़ रही तानाशाही की परत उतरने की शुरुआत हो चुकी है। एक बार फिर बिहार ने ही देश को रास्ता दिखाया है!


2022-08-10 06:52 GMT

बिहार में किस पार्टी को कितनी सीटें 

बता दें कि, मंगलवार का दिन बिहार की सियायत के लिए काफी उथल-पुथल रहा है। JDU, BJP के साथ गठबंधन धर्म को तोड़कर RJD से मिल गई। राज्यपाल फागू चौहान को नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा। साथ 164 विधायकों के समर्थन वाला पत्र देकर नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। इस तरह से अब नई सरकार के पास 164 विधायकों का समर्थन है। इसमें 79 RJD, 45 JDU, 19 कांग्रेस, 16 लेफ्ट, 4 HAM और 1 निर्दलीय की हिस्सेदारी है।

2022-08-10 06:51 GMT

CPI (ML) सरकार में शामिल होने को लेकर विचार कर रही

CPI(ML) के राज्य सचिव कुणाल का कहना है कि महागठबंधन सरकार में शामिल होने को लेकर हम लोग विचार कर रहे हैं। यह जरूर है कि हम समर्थन दे रहे हैं। लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर अभी सहमति नहीं बनी है। नीतीश कुमार को हमलोगों ने अपने नेता के रूप में स्वीकार कर लिया है। 

2022-08-10 06:48 GMT

बीजेपी का हल्ला बोल

संजय जायसवाल ने बुधवार सुबह पार्टी दफ़्तर में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी। मीटिंग के बाद सुबह 11 बजे बीजेपी नेताओं ने धरना दिया। बैठक में पार्टी विधायक, सांसद सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

2022-08-10 06:45 GMT

गिरिराज सिंह का नीतीश पर हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बुधवार को एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'बिहार में शराबबंदी के बाद बिहार सरकार को मिलने वाला सारा राजस्व शराब माफिया को जाता है, जिसका इस्तेमाल जदयू अपनी पार्टी को जिंदा रखने के लिए करता है। आज शराबबंदी कानून हटेगा, कल जदयू खत्म होगा। शराबबंदी के बाद जेडीयू के चंदे के संग्रह में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।'


2022-08-10 06:43 GMT

ये हैं वो संभावित नाम जो ले सकते हैं शपथ :

RJD - तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज/शमीम अहमद, रामचंद्र पूर्वे/समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, वीणा सिंह और सुरेन्द्र राम। 

JDU - विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान

कांग्रेस - मदन मोहन झा या अजीत शर्मा, राजेश कुमार।

Tags:    

Similar News