Bihar News: आरा में दिनदहाड़ें BJP नेता को मारी गोली, भाई ने लगाया मुखिया के बेटे पर गोली मारने का आरोपी

Bihar News: किसी विवाद को लेकर उक्त व्यक्ति के पुत्र ने पूर्व में परिवार को गोली मारने की दी थी धमकी।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-30 05:13 GMT

दिनदहाड़ें BJP नेता को मारी गोली (फोटो: सोशल मीडिया )

Bihar News: आरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े BJP नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई। घायल की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी बबलू सिंह (42) के रूप में हुई। वह पेशे से ठेकेदार हैं। साथ BJP के एक्टिव मेंबर हैं। परिजनों का कहना है कि बबलू सिंह शुक्रवार की सुबह घर से टहलने निकले थे। इसी बीच अपराधी आए और पीठ में गोली मारी दी। गोली लगते ही बबलू सिंह जमीन पर गिर गए। आननफानन में हमलोगों ने उन्होंने ने आननफानन में अस्पताल लाया गया।

बबलू सिंह के भाई रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व योजना के तहत पंचायत में लाखों रुपए काम हुआ था। इसको लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चला रहा है। उसने कहा था कि योजना में गड़बड़ी हुई है तो बबलू ने कहा था कि यदि योजना में गड़बड़ी है तो अधिकारी से जांच करा लो जांच के उपरांत सब क्लियर ही जाएगा। उस विवाद को लेकर उक्त व्यक्ति के पुत्र ने पूर्व में परिवार को गोली मारने की भी धमकी दी थी।

दो नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारी

इसको लेकर बबलू सिंह पुलिस से शिकायत भी की थी। वह अपने घर फ्रेंड्स कॉलोनी मोहल्ले से हर रोज की तरह टहलने निकले थे। तभी दो नकाबपोश अपराधियों ने उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। रितेश कुमार सिंह वर्तमान मुखिया के पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।


Tags:    

Similar News