Bihar News: पटना में हैवानियत की हद पार, पहले प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया शोषण, फिर दोस्त से करवाया रेप

Bihar News: पटना में हैवानियत की हद पार: पटना में एक लड़की का रेप किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त से करवाया अब दोनों, लड़की को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।

Report :  Network
Update: 2022-12-03 11:02 GMT

Rape In Hardoi: Photo- Social Media

Rape Case in Patna: पटना में एक लड़की का रेप (Rape Case) हुआ है। यह रेप किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त से करवाया अब दोनों लड़की को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। लड़की ने पीरबहोर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही पीड़ित लड़की का कहना है कि वह पटना के एक कोचिंग में पढ़ती थी। इसी दौरान आदित्य राज नाम के लड़के से दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद हम लोग करीब आ गए। इसके बाद प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध भी बनाया। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई।

इसके बाद जब प्रेमी से शादी की बात कहने लगी इनकार करने लगा। कई बार इस बात को लेकर विवाद हो जाता था। इतना ही नहीं मेरे प्रेमी ने मेरा गर्भपात भी करवा दिया। इसी बीच उसके प्रेमी ने उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। और अपने दोस्त को भेज दिया। उसके दोस्त ने वीडियो को लेकर मुझे फोन किया और घर आने की बात कही। मैं वीडियो डिलीट करवाने के लिए उसके घर गई तो उसने मेरा रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों दोस्त मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे और मुझे ब्लैकमेल कर मेरा शोषण करने लगे।

मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया

कुछ दिन लड़की तंग आकर पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीरबहोर थानेदार सबीह उल हक ने कहा कि लड़की की शिकायत पर उसके प्रेमी आदित्य राज और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News