Bihar Cabinet Portfolio: नीतीश ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Bihar Cabinet Portfolio: नीतीश कुमार ने शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। जदयू कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कई मंत्रियों को अब नए विभाग आवंटित किए गए।

Written By :  Anshuman Tiwari
Update: 2024-03-16 08:16 GMT

CM Nitish Kumar Cabinet Portfolio   (PHOTO: SOCIAL MEDIA )

Bihar Cabinet Portfolio: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में शुक्रवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार (Nitish Cabinet Expansion) किया गया था। नीतीश मंत्रिमंडल में 21 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। जदयू कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कई मंत्रियों को अब नए विभाग आवंटित किए गए हैं। जदयू के सुनील कुमार को बिहार का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है जबकि नीतीश के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन विभाग की कमान सौंपी गई है।

नीतीश के पास कई महत्वपूर्ण विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान अपने हाथों में रखी है। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ ही बाकी मंत्रियों से बचे विभागों को भी अपने पास रखा है। वहीं दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास नौ-नौ विभाग पहले थे मगर अब दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास दो-दो विभाग ही रह गए हैं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग मिला है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व और कला संस्कृति एवं युवा विभाग मिला है, जबकि विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिला है।

मंगल पांडे को स्वास्थ्य विभाग की कमान

भाजपा के वरिष्ठ नेता और फिर मंत्री पद की शपथ लेने वाले मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे व मंत्री संतोष कुमार सुमन से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग लेकर भाजपा नेता जनक राम को सौंप दिया गया। इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

सुनील कुमार, जदयू : शिक्षा विभाग

अशोक चौधरी, जदयू : ग्रामीण कार्य विभाग

जयंत राज, जदयू : भवन निर्माण विभाग

शीला मंडल, : परिवहन विभाग

विजय कुमार चौधरी, जदयू : जल संसाधन विभाग

लेशी सिंह, जदयू : खाद्य आपूर्ति विभाग

मदन सहनी, जदयू : समाज कल्याण विभाग

रत्नेश सदा, जदयू : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

महेश्वर हजारी, जदयू : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग

मंगल पांडेय, भाजपा : स्वास्थ्य विभाग

रेणु देवी, भाजपा : मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग

नितिन नवीन, भाजपा : नगर विकास विभाग

जनक राम, भाजपा : एससी एसटी कल्याण विभाग

कृष्णनंदन पासवान, भाजपा : गन्ना विभाग

सुरेंद्र मेहता, भाजपा : खेल विभाग

संतोष कुमार सिंह, भाजपा : श्रम संसाधन विभाग

नीतीश मिश्रा : उद्योग एवं पर्यटन विभाग

हरि सहनी, भाजपा : पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग

केदार गुप्ता, भाजपा : पंचायती राज विभाग

दिलीप जायसवाल, भाजपा : भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग। 

Tags:    

Similar News