नेता की हत्या: गोली मारकर फेंका शव, बिहार में मचा बवाल, लोगों ने जाम किया हाईवे

आक्रोशित ग्रामीणों ने सहंगी मोड़ के समीप आरा - सासाराम स्टेट हाईवे को शव के साथ जाम कर दिया। जिससे यहां का परिचालन थप हो गया है। सड़क पर उतरे लोग अपहरण कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Update: 2020-12-24 06:37 GMT
नेता की हत्या: गोली मारकर फेंका शव, बिहार में मचा बवाल, लोगों ने जाम किया हाईवे photos (social media)

बिहार : भोजपुर में राजद नेता का शव मिलने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि घटना स्थल पर तीन खोखा बरामद हुए हैं। इस युवा नेता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। साथ ही साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को आहार किनारे फेक दिया गया। गुरुवार की सुबह शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। इस हत्या से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए हैं। इन आक्रोशित लोगों ने गड़हनी के समीप ही आरा सासाराम स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है।

शव के पास मिला खोखा

राजद के युवा नेता की उम्र 25 वर्ष थी। आपको बता दें कि रवि यादव आयर थाना के भेड़री गांव निवासी रिटायर्ड फौजी हरिद्वार यादव का पुत्र था। इस नेता के शव पर चाकू से वार का निशान मिला है। इसके साथ खोखा भी मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस अफसर इन लोगों को समझाने में लगे हुए हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि यह नेता बुधवार की देर रात से लापता थे।

बुधवार रात को हुआ लापता

आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी रवि यादव सामाजिक कार्यकर्त्ता थे। इसके साथ यह राजद पार्टी से भी जुड़ा हुआ था। रवि बुधवार को पहले गड़हनी प्रखंड में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मलेन में भाग लेने गया हुआ था। इसके बाद एक श्राद्ध कर्म में गया था। यह बताया जा रहा है कि उसके बाद से यह युवा नेता लापता चला आ रहा था।

ये भी पढ़ें :पढ़ें इनके बारे में: हिंदुस्तान के रियल हीरो हैं ये टीचर, वर्ष 2020 में रहे चर्चा में

आरा - सासाराम स्टेट हाईवे को किया जाम

रवि के गहन नहीं पहुंचने पर इनके सगे संबंधी पूरी रात तलाशते रहे। आपको बता दें कि इसकी सुचना आयर थाना को भी सूचित की गई। लेकिन इसके बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच सुबह गुरुवार को गड़हनी थाना के रामडिहरा आहर से लापता युवक का शव बरामद किया गया। मौके पर बाइक भी पड़ी थी। इसके बाद यहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सहंगी मोड़ के समीप आरा - सासाराम स्टेट हाईवे को शव के साथ जाम कर दिया। जिससे यहां का परिचालन थप हो गया है। सड़क पर उतरे लोग अपहरण कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पटना में बेखौफ बदमाश: दिन दहाड़े उठा ले गए लड़की, प्रशासन में मचा हड़कंप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News