Adani Group Share: धड़ाम हो रहा अडानी का साम्राज्य! गैस व एनर्जी के शेयर में जोरदार गिरावट

Adani Group Share: ग्रुप की अडानी विल्मर और अदानी पावर के शेयर लगातार छठे सत्र में लोअर सर्किट में हैं। पिछले ग्यारह सत्रों में से दस में शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, अडानी ग्रुप के बै

Written By :  Viren Singh
Update:2023-02-02 11:33 IST

Adani Group Share (सोशल मीडिया) 

Adani Group Share: भारत समेत दुनिया के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार अडानी ग्रुप के भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर गिर रहे हैं। गुरुवार को भी शेयर बाजार ग्रुप के अधिकांश स्टॉकों में गिरावट देखी गई है। इसी के स्टॉकों में चल रही यह गिरावट छठवें दिन में प्रवेश कर गई है। अडानी के कई कंपनियों के शेयर बाजार में गुरुवार 10 फीसदी तक टूटे हैं तो कईयों ने लोअर सर्किट मारा है। समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज 10 फीसदी और अडानी पोर्ट्स नौ प्रतिशत की गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 

अडानी गैस

अडानी टोटल गैस लिमिटेड में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार को गैस 10 फीसदी की गिरावट के साथ 1707.70 रुपये पर खुला है। इसमें प्रति शेयर 189.70 रुपये की गिरावट आई है।

अडानी ग्रीन एनर्जी

अडानी समूह की ग्रीन एनर्जी में गुरुवार सुबह 10 फीसदी की टूटकर 1039.85 रुपए पर खुला था। इसमें 115.50 रुपये प्रति शेयर गिरावट आई है।

अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को 10 फीसदी की गिरावट के साथ 1921.85 रुपये पर खुला। इसमें 213.50 रुपये प्रति शेयर की गिरावट आई है। 

अडानी पावर

समूह की पावर में गुरुवार को 4.98 फीसदी की गिरावट के साथ 456.05 रुपये पर खुला है। इसमें 10.60 रुपये प्रति शेयर की कमी आई है।

अडानी विल्मर

अडानी की विल्मर कंपनी के स्टॉक बाजार में गुरुवार को 5 फीसदी की गिरावट के सात 421.00 रुपये पर खुला। इसमें 22.15 रुपये प्रति शेयर की गिरावट आई है।

एनडीटीवी

अडानी समूह में शामिल हुई मीडिया कंपनी New Delhi Television Ltd) एनडीटीवी) के स्टॉक में गुरुवार को 4.99 फीसदी की गिरावट आई है। जिसके बाद यह 223.95 रुपए पर खुला। इसमें 11.75 रुपये की प्रति शेयर की गिरावट आई है।

अडानी एंटरप्राइजेज

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को 10 फीसदी की गिरावट के साथ 1921.85 रुपये पर खुला। इसमें 213.50 रुपये प्रति शेयर की गिरावट आई है।

अडानी पोर्ट्स

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड में गुरुवार को 7.90 फीसदी गिरावट आई है। जिसके बाद यह 456.05 रुपये पर खुला। इसमें प्रति शेयर 39.10 रुपये की गिरावट आई है।

एसीसी में गिरावट तो अंबुजा में तेजी 

वहीं, ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के शेयरों में मिलाजुला असर दिखाई दिया। गुरुवार को एसीसी लिमिटेड 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 1833.90 रुपए पर खुला। इसमें प्रति शेयर 12.55 रुपये की गिरावट आई है। वहीं अंबुजा सीमेंट गुरुवार को बढ़त पर रहे और यह ग्रुप की एक मात्र कंपनी बढ़त पर रही। अंबुजा 1.38 फीसदी की तेजी के साथ 338.70 रुपये पर खुला। इसमें आज 4.60 रुपये की तेजी आई।

विल्मर और पॉवर लग रहे लगातार लोअर सर्किट

आपको बता दें कि ग्रुप की अडानी विल्मर और अदानी पावर के शेयर लगातार छठे सत्र में लोअर सर्किट में हैं। पिछले ग्यारह सत्रों में से दस में शेयरों में गिरावट आई है।

एंटरप्राइजेज का एफपीओ होगा वापस

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को घोषणा की कि उसने कुछ बड़े भारतीय समूहों की मदद से अंतिम दिन पूर्ण सदस्यता के बावजूद 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को वापस ले लिया है।

Tags:    

Similar News