छुट्टियों की लिस्ट: जल्दी से निपटा लें काम, फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

कई राज्यों में राज्य स्तर पर भी छुट्टियों के दिन तय होते हैं। वहीं अब आज से फरवरी का महीना शुरू हो गया है और इस महीने रविवार से अलग सिर्फ दो दिन ही बैंक बंद रहेंगे। इस महीने में कोई धार्मिक त्योहार नहीं पड़ रहा है।

Update: 2021-02-01 05:02 GMT
फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली :आज से फरवरी का माह शुरू हो गया है। अगर इस महीने आपको भी बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही तैयार कर लें। आरबीआई द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अगर आप बैंक से जुड़े कामों को निपटाना चाहते हैं तो बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए।

 

दूसरे और चौथे शनिवार को बंद

 

जिन लोगों के काम ज्यादातर बैंक से जुड़े होते हैं, उनके लिए ये अहम है कि किस महीने में किस दिन बैंक बंद रहेंगे। भारत में बैंक किसी भी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी कई और दिनों में भी बैंक की छुट्टियां होती हैं। भारत में ज्यादातर बैंक की छुट्टी राष्ट्रव्यापी अवकाश के दिन ही रहती है, फिर भी कई राज्यों में राज्य स्तर पर भी छुट्टियों के दिन तय होते हैं। वहीं अब आज से फरवरी का महीना शुरू हो गया है और इस महीने रविवार से अलग सिर्फ दो दिन ही बैंक बंद रहेंगे। इस महीने में कोई धार्मिक त्योहार नहीं पड़ रहा है।

 

फरवरी में इतने दिन बैंक बंद रहेंगे

 

फरवरी 2021 में महीने के दूसरे शनिवार यानी 13 फरवरी को बैंकों की छुट्टी होगी और वहीं दूसरी छुट्टी महीने के चौथे शनिवार यानी 27 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 7 फरवरी, 14 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी को रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी होगी। यानी कि कुल मिला कर इस महीने के 29 दिनों में 6 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। आरबीआई का कहना है कि राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं।इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान कर लें।

यह पढ़ें...10 मौतों से कांपा देश: सुबह-सुबह ओडिशा से आई बुरी खबर, निकाली जा रही लाशें

छुट्टियों की लिस्ट

12 फरवरी 2021: शुक्रवार- सोनम लोसार- सिक्किम

13 फरवरी 2021: दूसरा शनिवार

15 फरवरी 2021: सोमवार- लुई नगाई नी- मणिपुर

16 फरवरी 2021: मंगलवार- वसंत पंचमी- हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल

19 फरवरी 2021: शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- महाराष्ट्र

20 फरवरी 2021: शनिवार- अरुणाचल और मिजोरम स्टेट डे- अरुणांचल और मिजोरम

26 फरवरी 2021: शुक्रवार- हजरत अली जयंती- उत्तर प्रदेश

27 फरवरी 2021: चौथा शनिवार, गुरु रविदास जयंती- चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब

 

अलग अलग राज्यों में छुट्टियां

 

फरवरी में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर हैं। फरवरी महीने में बैंक में कोई ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं। हम आपको बता रहे हैं कि बैंक में कब कब छुट्टियां हैं। 12 फरवरी को सिक्किम के बैंकों में छुट्टियां है, 13 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, 15 फरवरी को मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे क्योंकि लुई नगाई नी के अवसर पर बैंक में छुट्टी है। वसंत पंचमी 16 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के बैंक बंद रहेंगे। 20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल के बैंक बंद रहेंगे। फरवरी 26 को हजरत अली जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बैंकों में छुट्टी रहेग। वहीं, गुरु रविदास जयंती के मौके पर 27 फरवरी को चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बैंक बंद रहेंगें।

यह पढ़ें...रुला देगा ये वीडियोः वायरल हुई मार्मिक कविता, अब किसको बुलाते हो बाबूजी…

बता दें कि 1 फरवरी को आम बजट पेश होगा। मार्च में वित्त वर्ष खत्म हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से सालभर की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस साल बैंक करीब 40 से ज्यादा दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News