मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी को दी मात, बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

साल 2020 के आखिरी में RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के टॉप दस अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वो दोबारा इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और टॉप 10 की सूची में नौवें पायदान पर हैं।

Update: 2021-01-02 12:31 GMT
मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी को दी मात, बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक बार फिर से कमाल करके दिखा दिया है। दरअसल, RIL के प्रमुख एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अभी बीते दिनों ही चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले उद्योगपति झोंग शानशान ने मुकेश अंबानी को पिछाड़ा था और एशिया के सबसे रईस इंसान बने थे। लेकिन अब अंबानी ने शानशान को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया के टॉप रईस की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

अंबानी को मिला ये स्थान

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी अब दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर आ गए हैं। Forbes के मुताबिक, अंबानी की कुल संपत्ति 76.8 अरब डॉलर है, और ब्लूमबर्ग के अनुसार यह 76.7 अरब डॉलर है। वहीं, झोंग शानशान दुनिया के सबसे रईस शख्स की सूची में 14वें स्थान पर आ गए हैं। मौजूदा समय में शानशान की कुल संपत्ति 71.6 अरब डॉलर है।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी-रिलायंस पर कड़ी कार्रवाई, SEBI ने ठोका करोड़ों का जुर्माना, ये है वजह

(फाइल फोटो)

टॉप 10 की सूची से बाहर हो गए थे अंबानी

बता दें कि साल 2020 के आखिरी में RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के टॉप दस अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वो दोबारा इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और टॉप 10 की सूची में नौवें पायदान पर हैं। शानशान की बात करें तो बीते साल झोंग की संपत्ति बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई थी। महामारी में जहां अन्य कारोबारियों को मोटे नुकसान को झेलना पड़ा तो वहीं झोंग की संपत्ति बीते साल बहुत तेजी से बढ़ी है। जिसके चलते वो एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए थे। झोंग चीन में लोन वुल्फ के रूप में भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel: आज इतने रुपए बिक रहा पेट्रोल और डीजल, तुरंत चेक करें रेट

इस टॉप 10 में कौन-कौन शख्सियत है शामिल-

रैंक नाम कुल संपत्ति सोर्स

1 जेफ बेजोस 189.7 अरब डॉलर अमेजन

2 एलन मस्क 155.6 अरब डॉलर टेस्ला, स्पेस एक्स

3 बर्नाड अर्नाट 150.9 अरब डॉलर एलवीएलएच

एंड फैमिली

4 बिल गेट्स 120.3 अरब डॉलर माइक्रोसॉफ्ट

5 मार्क जुकरबर्ग 100.3 अरब डॉलर फेसबुक

6 लैरी एलिसन 88.2 अरब डॉलर सॉफ्टवेयर

7 वॉरेन बफेट 87. 5 अरब डॉलर बर्फशायर हैथवे

8 लैरी पेज 77.2 अरब डॉलर गूगल

9 मुकेश अंबानी 76.8 अरब डॉलर रिलायस इंडस्ट्रीज

10 स्टीव वाल्मर 75.2 अरब डॉलर माइक्रोसॉफ्ट

यह भी पढ़ें: 2021 में सोने की कीमत होगी 65000 रुपये! चांदी के दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News