दुनिया के नौवें और एशिया के सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

Update: 2020-02-27 06:19 GMT

नई दिल्ली: रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी देश के साथ-साथ एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 67 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी ने इस दौरान हर घंटे 7 करोड़ रुपये कमाए। यह जानकारी ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020’ से सामने आई है।

दुनिया में जारी आर्थिक नरमी के बीच साल 2019 में भारत में हर महीने तीन नए अरबपति बने और इन्हें मिलाकर अरबपतियों की कुल संख्या 138 हो गई है। यह चीन और अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020’ के अनुसार, 799 अरबपतियों की संख्या के साथ चीन सूची में पहले स्थान पर और 626 अरबपतियों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है।

यह सूची एक अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की गणना के आधार पर बनाई गई है। इसके हिसाब से दुनिया में कुल 2,817 अरबपति हैं। अमेजन डॉट कॉम के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है। इसके बाद 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे और 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं ये शख्स, जिसे सलमान ने राधे के सेट पर दिया प्यारा KISS, वीडियो हुआ वायरल

देश में सबसे अमीर 5 भारतीय-

1- मुकेश अंबानी- 67 अरब डॉलर

2- एसपी हिंदुजा परिवार- 27 अरब डॉलर

3- गौतम अडाणी- 17+ अरब डॉलर

4- शिव नादर एंड फेमिली- 17 अरब डॉलर

5- लक्ष्मी मित्तल - 15 अरब डॉलर

वहीँ 2019 में भारत के अंदर 34 नए अरबपति बने। भारत के अरबपतियों में अगर भारत से बाहर रह रहे भारतीय मूल के अरबपतियों को भी जोड़ दिया जाए तो आंकड़ा 170 पर पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें: भर्तियां ही भर्तियां: कई विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, एक क्लिक में जानें यहां

इस साल सूची में 480 अरबपति जुड़े हैं। भारत के अंदर की बात करें तो सबसे अधिक 50 अरबपति मुंबई में, 30 अरबपति दिल्ली में, 17 अरबपति बेंगलुरू में और 12 अरबपति अहमदाबाद में हैं।

बता दें कि इस सूचि के आधार पर अमेजन डॉट कॉम के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इस सूचि में लगातार वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं।

ये भी पढ़ें: OMG:यहां लोगों की नहीं बढ़ती हाइट,50 फीसदी आबादी है 2-3 फीट,जानें इसकी वजह

Tags:    

Similar News