फिर बढ़े पेट्रोल के दाम: कीमतों में आई तेजी, जानें क्या है आज का रेट

आज यानी गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। पेट्रोल में आई तेजी के बाद आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Update: 2020-08-20 07:39 GMT
Petrol And Diesel Price

नई दिल्ली: आज यानी गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। पेट्रोल में आई तेजी के बाद आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के आधार पर सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव करती हैं और ये रोज सुबह 6 बजे से ही लागू हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: निधन के प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों द्वारा दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई देश के चार महानगरों में गुरुवार को पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर दस पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 81 रुपये, 82.53 रुपये, 87.68 रुपये और 84.09 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। जबकि चारों महानगरों में डीजल की कीमत कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: पायलट के आने से 15 मिनट पहले गहलोत ने क्यों रद्द कर दिया अपना ये अहम कार्यक्रम

ब्रेंट क्रूड का भाव 45 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन नरमी दर्ज की गई। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 45 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। ICE पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र से 0.84 फीसदी की नरमी के साथ 44.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, WTI के सितंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार 42.67 डॉलर प्रति बैरल पर था।

यह भी पढ़ें: इंदौर का जलवा ही जलवा: इस बार भी हासिल किया ये खिताब, हो रही वाह-वाई

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजना बदलाव किया जाता है। रोजना सुबह 6 बजे ये कीमतें अपडेट हो जाती हैं। वहीं आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में घर बैठे भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 92249 92249 नंबर पर एक SMS भेजना होगा। SMS करने के लिए RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: विधानसभा शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने किया जोरदार हंगामा

दिल्ली में ऐसे जान सकतें है दाम

बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो कि आपको आईओसीएल की वेबसाइट से आसानी से मिल जाएगा। इस तरह आप घर बैठे ही पेट्रोल-डीजल के दाम के बारे में जान सकते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली वाली हैं तो इसके लिए आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

यह भी पढ़ें: गजब का ऑफर प्लान: हर रोज मिलेगा 3GB और भी बहुत कुछ, अब होगा फायदा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News