Soybean Farming Ideas: करिये सोयाबीन की इन किस्मों को खेती, और हो जाइये कुछ दिनों में लखपति

Soybean Ki Kheti Kiase Kare: सोयाबीन में प्रचुर मात्र में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, थायमिन, राइबोफ्लेविन अमीनो एसिड, सैपोनिन, सिटोस्टेरॉल व फेनोलिक एसिड जैसे कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। यह सारे पोषक तत्व मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस वजह से बाजार में इसकी मांग अधिक होती है और किसान इसकी खेती कर रहे हैं।

Update: 2023-08-26 10:31 GMT
Soybean Variety (सोशल मीडिया)

Soybean Ki Kheti Kiase Kare: सोयाबीन की लोगों के बीच काफी मांग होती है। लोग इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं। सोयाबीन में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मानव की बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। ऐसे में जो भी किसान सोयाबनी की खेती कर रहा है, वह अन्य किसानों की तुलना में अधिक पैसा कमा रहा है। यदि कोई किसान भाई कमाई वाली फसल के बारे में खेती करने को सोचा रहा है तो वह सोयाबीन की खेती में हाथ आजमा सकता है और कुछ दिनों में कम लागत में लखपति बना सकता है। तो आइये आपको बता दें कि सोयाबीन की उन्नत किस्मों के बारे में और किसान इन किस्मों की खेती कर साल में कितना उत्पादन ले सकते हैं।

सोयाबीन में मिलता है यह पोषण तत्व

आपको बात दें कि सोयाबीन में प्रचुर मात्र में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, थायमिन, राइबोफ्लेविन अमीनो एसिड, सैपोनिन, सिटोस्टेरॉल व फेनोलिक एसिड जैसे कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। यह सारे पोषक तत्व मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन भी मिलता है, खून की कमी को दूर करता है। सोयाबीन के इन्ही पोषक तत्व को देखते हुए लोगो इसका सेवन अधिक करते हैं, जिस वजह से बाजार में सोनाबीन अधिक बिकती है। और मांग को देखते हुए किसान भी अब सोनाबीन की खेती अधिक कर रहे हैं और इससे बंपर मुनाफा कमा रहे हैं।

इन किस्मों की करें बुआई

अगर आप किसान हैं और सोयाबीन की खेती करना चाह रहे हैं तो इन किस्मों की खेती कर इससे और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इन किस्मों वाली सोयाबीन की मांग बाजार में अधिक होती है। आपको बताते हैं कि इन किस्सों की बारे में..।

जेएस 2034

जेएस 2034 सोयाबीन एक अच्छी उपज वाली फसल मानी गई है। किसान इसकी बुआई आराम से कर सकता है। इसके दाने पीले, फूल का रंग सफेद और फली चपटी आकार की होती है। यह किस्म कम बारिश में भी तैयार हो जाता है। जेएस 2034 किस्म से किसान एक हेक्टेयर में करीब 24-25 क्विंटल का उत्पादन ले सकते हैं। इसकी फसल 80-85 दिन में तैयार हो जाती है।

बीएस 6124

बीएस 6124 किस्म के सोयाबीन के फूल बैंगनी रंग और पत्ते लंबे होते हैं। किसान इस किस्म से एक हेक्टेयर खेती में करीब 20-25 क्विंटल उत्पादन ले सकता है। यह फसल 90-95 दिनों में तैयार हो जाती है।

जेएस 2069

सोयाबीन की जेएस 2069 किस्म से किसान भाई एक हेक्टेयर करीब 22-26 क्विंटल पैदावारी कर सकता है। यह फसल 85-86 दिनों में तैयार हो जाती है।

एमएसीएस 1407

एमएसीएस 1407 सोयाबीन की नई विकसित किस्म की फसल है। इसका उत्पादन अन्य किस्सों से सबसे अधिक है। किसान भाई इस किस्म से 39 क्विंटल उत्पादन ले सकते हैं। यह 104 दिनों के अंदर तैयार हो जाती है। इसका फूल सफेद रंग का होता है। इसका बीज पीला रंग का होता है और काले हिलम के होते हैं।

कब करें इसकी खेती?

किसान भाई सोयाबीन की खेती खरीफ सीजन में कर सकता है। इसकी बुआई जून के पहले हफ्ते से शुरू हो जाती है। वहीं, बुआई का सबसे अच्छा समय जून के तीसरे सप्ताह से जुलाई के मध्य होता है। इसकी खेती के लिए गर्म और नम जलवायु की अच्छी रहती है। इसका उचित तापमान 26-32 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। वहीं, मिट्टी का पीएच मान 6.0 से 7.5 सेल्सियस रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News