UP Gold Silver Price Today: होली वाले दिन यूपी में महंगे हो गए सोना चांदी, खरीदने से पहले यहां देखे रेट्स

UP Gold Silver Price Today: सोना खरीदने के लिए आज बुरी खबर है। लखनऊ में सोना महंगा होने के बाद 56 हजार के पार चला गया है। पता करें चांदी के भाव क्या है?

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-03-07 03:31 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 07 March 2023: होली वाले दिन यूपी वाले के लिए सोना और चांदी को लेकर एक खराब खबर आई है। उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार (Uttar Pradesh bullion market) में 07 मार्च, 2023 कीमती आभूषण सोना व चांदी (Gold and Silver) के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के दिन दूसरे मंगलवार को यूपी सोना चांदी महंगा हो गया है। 24 कैरेट सोना 150 रुपये महंगा होकर 56 हजार के पार चली गई है, जबकि चांदी 100 रुपये महंगी होकर 67 हजार के पार ट्रेंड कर रही है। होली के त्योहार के दिन सोना चांदी के भाव में इजाफा होना लोगों की खरीदारी का बजट बिगड़ा सकता है। अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहे हैं तो न्यूजट्रैक पर इसके ताजा भाव जारी कर दिये गये हैं। यहां से इनके भाव की जानकारी के लेकर बाजार की ओर रूख कर सकते हैं।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार के मुताबिक, मंगलवार को 24 कैरेट सोना महंगा हुआ तो वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट सोना 150 रुपए महंगा होकर 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर रहने के बाद 51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले सोमवार शहर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर रहे थे।

लखनऊ में चांदी का भाव 

वहीं, लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में उछाल आया है। मंगलवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 100 रुपए महंगा होकर 67,000 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। इससे पहले शहर में चांदी के भाव स्थिर रहे थे और यह 66,900 रुपये प्रतिकिलो पर था।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,195 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,560 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,950 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 19, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,670 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,360 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 700 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,67,000 रुपए

यूपी के अन्य शहरों में कीमती आभूषण के भाव

कानपुर

51950 (22 कैरट)

56700 (24 कैरट)

आगरा

51950 (22 कैरट)

56700 (24 कैरट)

नोएडा

51950 (22 कैरट)

56700 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51950 (22 कैरट)

56700 (24 कैरट)

वाराणसी

51950 (22 कैरट)

56700 (24 कैरट)

मथुरा

51950 (22 कैरट)

56700 (24 कैरट)

सोने चांदी के भाव होते हैं सांकेतिक

बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी और किसी भी प्रकार का कोई अन्य कर नहीं जोड़ा होता है। अगर आपको इसके सटीक भाव की जानकारी चाहते हैं तो आप अपने शहर के नजदीकी सर्राफा बाजार से पता कर सकते हैं।

ऐप से भी जाने सकते हैं सोने की शुद्धता

इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। इसके अलावा सोने की शुद्धता पता करने के लिए केंद्र सरकार ने एक एप बनाया है। इस एप से सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं। इस एप का नाम बीआईएस केयर है। यहां पर शुद्धता के अलावा सोने की जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ऐसे पता करें घर बैठे सोने के भाव

वहीं, सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News